कानपुर के होटल में हांथों में हांथ डाले दिखे आलिया और रणबीर, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का किया प्रमोशन

0
114

न्यूजलिंक हिंदी।

बॉलीवुड सुपर स्टार रणबीर सिंह और आलिया की केमिस्ट्री ने कानपुर में शनिवार को आग लगा दी। होटल लैंडमार्क में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान हाथों में हाथ डालकर मीडिया के एक-एक सवालों के जवाब दिए। रणबीर ने कहा कि कानपुर के बारे में जितना सुना था, यह उससे भी कहीं ज्यादा आगे है। कानपुर से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा लाभ होता है।

बॉलीवुड सुपर स्टार रणबीर सिंह और आलिया भट्ट कानपुरिया रंग में दिखे। उन्होने कनपुरिया अंदाज में यहां बात की, और फिल्म से जुड़ी स्टोरी और सादों को शेयर किया। बता दें कि रणबीर और आलिया लीड रोल में हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ एक रोमांटिक मूवी है।

रणबीर सिंह और आलिया की आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म है। इसमें रणबीर और आलिया का दिलकश अंदाज देखने को मिलेगा। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आया है। यह रोमांटिक फिल्म है, इसके साथ ही फिल्म में ड्रामा, मस्ती और मनोरंजन से भरपूर है। दर्शकों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है।

मां बनने के बाद आलिया दिखेंगी बड़े पर्दे पर

मां बनने के बाद आलिया भट्ट की यह पहली मूवी है। जिसमें उन्होने शानदार अभिनय किया है। फिल्म में पुराने एक्टरों का भी तड़का लगाया गया है। इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी भी नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ करण जौहर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने यादगार 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here