UP T-20 League: यूपी लीग का आज से आयोजन, कानपुर सुपर स्टार से भिड़ेगी ये टीम, फिल्मी स्टार मचाएंगे धमाल

0
193

न्यूज लिंक, संवाददता। ग्रीनपार्क स्टेडियम में बुधवार को यूपी टी -20 लीग के उद्घाटन समारोह और दूधिया रोशनी में कानपुर सुपर स्टार और नोएडा सुपर किंग्स की टीमों के बीच होने वाला पहला क्रिकेट मुकाबला देखने के लिए दर्शकों को शाम 4:30 बजे से प्रवेश देना शुरू किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में फिल्मी सितारों टाइगर श्रॉफ, अमीषा पटेल और कार्तिक आर्यन के जलवों के साथ एंकर मनीष पॉल और मीत ब्रदर्स के गीतों की धमाकेदार प्रस्तुति सायं 5.30 बजे से होगी, जबकि मैच का समय 7.30 बजे है।

टीमें इस प्रकार हैं:

कानपुर सुपर स्टार : अक्शदीप नाथ, अंकित राजपूत, समीर रिजवी, आकिब खान, जसमेर धनकर, अंश यादव, आदर्श सिंह, राहुल राजपाल, सानू सैनी, प्रशांत चौधरी, विनीत पनवार, प्रांजल, कुशाग्र शर्मा, विवेक, अजय कुमार, रिषभ राजपूत, शिवम सारश्वत, कार्तिक यादव, विशाल पांडेय, शुभ खन्ना।

नोएडा सुपर किंग्स : नितीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, सौरभ कुमार, समर्थ सिंह, अलमास शौकत, प्रशांत वीर, आदित्य शर्मा, नमन तिवारी, कुनाल त्यागी, अर्जुन भारद्वाज, किशन, शिवेन मल्होत्रा, चैतन्य परासर, शांतनु, ओशो मोहन, मो. जावेद, मनीष सोलंकी, रोहित द्विवेदी, तरुण, नीलोत्पलेंद्र प्रताप।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here