UP T20 League: टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी नोएडा टीम, कानपुर के सामने रखा 170 का लक्ष्य…टाइगर श्राफ और अमीषा पटेल ने बढ़ाई धड़कन

0
217

न्यूजलिंक हिंदी खेल डेस्क।

कानपुर। यूपी टी20 लीग का आगाज बुधवार को ग्रीनपार्क के मैदान में धमाकेदार हुआ। ग्रीनपार्क में बुधवार शाम 6.50 बजे गुब्बारा उड़ा कर किया गया। बॉलीवुड स्टार्स टाइगर श्राप और अमीषा पटेल ने धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर दर्शकों की धड़कन तेज कर दी। वहीं, आतिशबाजी के साथ शुरू हुई लीग में टॉस जीतकर नोएडा की टीम पहले मैदान पर खेलने उतरी खबर लिखे जाने तक निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 169 रन बनाए हैं। मैच की पल पल अपडेट के लिए बने रहें…

कानपुर बढ़िया नहीं, बल्कि चौकस है
वहीं एंकर मनीष पॉल ने कहा कि यूपी का लेवल है। कानपुर बढ़िया नहीं, बल्कि चौकस है। बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड गानों पर परफॉमेंस दी तो अमीषा पटेल ने ग्रीनपार्क ग्रांउड का चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन किया। इसके साथ ही मीत ब्रदर्स ने भी अपने गानों से ग्राउंड पर माहौल बना दिया। मैच में चीफ गेस्ट के रूप में यूपीसीए के चेयरमैन और पूर्व डीजीपी डीएस चौहान, अध्यक्ष डॉ. निधिपत सिंहानिया और राजीव शुक्ला भी रहे।

यह हमारा और राजीव शुक्ला का सपना था
अध्यक्ष डॉ. निधिपत सिंघानिया ने कहा, कि यूपी लीग को ऊंचाइयों पर ले जाने का श्रेय राजीव शुक्ला को जाता है। शहर समेत यूपी के युवाओं के लिए इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए ये प्लेटफॉर्म काफी अच्छा साबित होगा। यह हमारा और राजीव शुक्ला का सपना था कि यूपी में इस तरह का भव्य आयोजन किया जाए। हम चाहते हैं कि आने वाले समय में यूपी में हर शहर में क्रिकेट के इस तरह के भव्य आयोजन किए जाएं। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि यह लीग यूपी से हर साल कम से कम 150 प्लेयर्स को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फलक पर लेकर जाएगा। हम दूसरे शहरों में भी इस तरह के आयोजन कराएंगे।

11 हजार से ज्यादा टिकट बिके, पर खाली रहा मैदान
पहले दिन के मैच के लिए 11 हजार से ज्यादा टिकट बिके। लेकिन, मैदान की कुर्सियां दर्शकों का इंतजार करती रहीं। ई-पवेलियन, बॉलकनी, स्टूडेंट गैलेरी में ज्यादा तक कुर्सियां व स्टेयर्स खाली रहे। उम्मीद से कम दर्शक आने पर आयोजकों के चेहरे पर भी सिकन देखने को मिली।

दोनों ही टीम में कई स्टार खिलाड़ी
कानपुर सुपर किंग्स की टीम युवा खिलाड़ियों से भरी हुई है। जिसमें कप्तान अक्शदीप नाथ, अंकित राजपूत, समीर रिजवी, आदर्श सिंह जैसे खिलाड़ी हैं। जो किसी भी टीम के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। वहीं, नोएडा की टीम में युवा जोश के साथ अनुभव का भी तालमेल है। कप्तान नीतीश राणा के साथ भारतीय तेज गेंदबाज और स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार, सौरभ कुमार, समर्थ सिंह, अलमास शौकत, प्रशांत वीर जैसे खिलाड़ी किसी भी टीम के गेंदबाजी और बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर सकते हैं।

कानपुर सुपर स्टार की टीम
कप्तान अक्शदीप नाथ, अंकित राजपूत, समीर रिजवी, आकिब खान, जसमेर धनकर, अंश यादव, आदर्श सिंह, राहुल राजपाल, शानू सैनी, प्रशांत चौधरी, विनीत पंवार, प्रांजल सैनी, कुशाग्र शर्मा, विवेक, अजय कुमार, ऋषभ राजपूत, शिवम सारस्वत, कार्तिकेय यादव, विशाल पांडेय और शुभ खन्ना।

नोएडा सुपर किंग्स की टीम
कप्तान नीतीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, सौरभ कुमार, समर्थ सिंह, अलमास शौकत, प्रशांत वीर, नमन तिवारी, कुनाल त्यागी, अर्जुन भारद्वाज, किशन, शिवेन मेहरोत्रा, शांतनु, ओशो मोहन, चैतन्य पराशर, मो. जावेद, मनीष सोलंकी, रोहित द्विवेदी, निलोत्पलेंदु प्रताप और तरुण।

18 दिनों में खेले जाएंगे 33 मुकाबले
यूपी T-20 लीग 18 दिन चलेगी। इसमें कुल 33 मैच खेले जाएंगे। शुभारंभ वाले दिन एक मैच होगा और फाइनल वाले दिन एक मैच खेला जाएगा। इसके अलावा 14 सितंबर को भी एक मैच खेला जाएगा। बाकी हर दिन दो मैच होंगे। सभी टीम को 5-5 मैच खेलने हैं। इसके अलावा जो भी टॉप चार टीमें होंगी, उनके बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। सभी मुकाबले ग्रीनपार्क में होंगे।

लीग में भाग लेने वाली टीमे
कानपुर सुपर स्टार, लखनऊ फॉल्कंस, गोरखपुर लायंस, काशी रुद्राश, मेरठ मेवरिक्स, नोएडा सुपर किंग्स।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here