कानपुर। एक किशोरी को प्रेमसंबंध के जाल में फंसाकर युवक दुष्कर्म करता रहा और वीडियो बना लिया। युवक के जीजा ने भी किशोरी को ब्लैकमेल करके दुष्कर्म किया जिससे आहत होकर किशोरी ने सुसाइड नोट में आरोपियों के नाम लिखकर जहर खाकर जान दे दी।
रावतपुर गांव निवासी पत्थर घिसाई कारीगर ने बताया कि उनकी बेटी (17) हाईस्कूल पास करने के बाद घर में ही मां का काम में हाथ बंटाती थी। पिछले वर्ष घाटमपुर कुरसेठा में एक रिश्तेदार की शादी में वे लोग गए थे, जहां एक युवक ने उसकी बेटी से दोस्ती कर ली। बाद में युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर कई बार दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी के जीजा ने भी कई बार दुष्कर्म किया। पिता के अनुसार बेटी ने बताया था कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है और आरोपी उसे ब्लैकमेल करके अक्सर दुष्कर्म करते हैं। वह बहुत परेशान हो गई है। इसके बाद मंगलवार को जब पत्नी छोटी बेटी को लेने स्कूल गई थी और वह काम पर गए हुए थे। इसी दौरान उसने सुसाइड नोट लिखने के बाद जहर खा लिया।

