IND VS CANADA: मनजिंदर सिंह सिरसा बोले- सिख समुदाय भारत से गद्दारी नहीं कर सकता, हम देश के लिए जान दे भी सकते और ले भी

0
319

न्यूजलिंक हिंदी। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने खालिस्तानी समर्थकों को और कनाडा के प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय कभी भी आतंकवाद और मार-धाड़ वाली बात नहीं कर सकता। हम लोगों की जान बचाने पर विश्वास रखते हैं। हम भारत के लिए जान दे भी सकते हैं, और ले भी सकते हैं। हमारे समुदाय को कुछ लोग गलत तरह से पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारा युवा देश के लिए मर मिटने को तैयार है। भारत हमारा मुल्क है, यह हमारी मिट्टी है इससे हम गद्दारी नहीं कर सकते।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS 2nd ODI LIVE: भारत ने आस्ट्रेलिया को 99 रनों से हराया, 29वें ओवर में ऑल आउट हो गई आस्ट्रेलियाई टीम

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कनाडा के प्रधानमंत्री जिस्टन ट्रूडो के बयान को गलत बताते हुए कहा कि बिना किसी सबूत के जस्टिन ट्रूडो ने गुगली फेकी, जो उनको उलटी पड़ गई है। उन्होंने कहा कि जी-20 में पहुंचे जस्टिन ट्रूडो को जब किसी भी देश ने भाव नहीं दिया, तो ट्रूडो ने यह बयान दिया, जो राजनीति से प्रेरित था। उन्होंने कहा कि जिस देश के प्रधानमंत्री से वहां का डिफेंस मंत्रालय ही सबूत मांग रहा हो, और उनके पास कुछ कहने को न हो इसका मतलब साफ है कि ट्रूडो ने गलती कर दी। सिरसा ने कहा कि वहां की सरकार जान गई है इसीलिए जहां कनाडा शहर में इंडिया के हाई कमीशन के खिलाफ बैनर-पोस्टर चस्पा हो रहे थे, अब उन्हें सरकार ने खुद ही उतरवाना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Kanpur News: 207 घंटे सफाई कर नगर निगम तोड़ेगा गाजियाबाद का रिकॉर्ड, 60 कर्मचारी हमेशा करेंगे काम

हमारे छात्रों की गारंटी हमारी
सिरसा ने कहा कि भारतीय छात्रों को डरने की जरूरत नहीं है। उनका कोई बाल भी बाका नहीं कर पाएगा। सिरसा ने कहा कि इस मामले में मेरी बात विदेश मंत्रालय और गृह मंत्री अमित शाह से बात हो रही है। छात्रों के मां-बाप ने जमीन और कर्ज लेकर कनाडा पढ़ाने भेजा है। उनकी सुरक्षा की पूरी गारंटी भारत सरकार की है। सिरसा ने आगे कहा कि पंजाब का युवा किसी के बहकावे में नहीं है। जो भी सोशल मीडिया में गलत पोस्ट की जा रही है, वह अपराधी प्रवृत्ति के कुछ लोग हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार को गलत कहने का अधिकार नहीं है, उन्होंने कहा कि युवा उनको सुनता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में जो भी आतंकी गतिविधियां सामने आए, उसपर एनआईए को सख्त एक्शन लेना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here