एक्ट्रेस Parineeti Chopra और नेता Raghav Chadha ने कैंसिल किया अपना हनीमून, यह है पूरी वजह

खबर आ रही है कि नए कपल ने अपना हनीमून कैंसिल कर दिया है।

0
550

न्यूजलिंक हिंदी डेस्क। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को राजस्थान के शहर उदयपुर में शादी रचाई थी। शादी में राघव चड्ढा के साथी अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान के अलावा कम ही लोग शामिल हुए थे। जिसके बाद माना जा रहा था कि कपल जल्द ही रिसेप्शन पार्टी देगा। उसके बाद कपल का हनीमून पर भी निकलने का प्लान था, लेकिन अब खबर आ रही है कि नए कपल ने अपना हनीमून कैंसिल कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Kanpur News: द स्पोर्ट्स हब के लिए कानपुर नगर निगम इंदौंर में सम्मानित, महापौर प्रमिला पांडेय ने लिया अवार्ड

यह फोटो कपल की शादी से पहले की है।

एक्ट्रेस इन दिनों अपने ससुराल में है। जहां वह अपनी नई फैमिली के साथ काफी एन्जॉय कर रही है। शादी के बाद इस कपल का शनिवार यानी 30 सितंबर को ग्रैंड रिसेप्शन होने जा रहा हैं। इसी बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने हनीमून का प्लान फिलहाल के लिए कैंसिल कर दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति और राघव ने हनीमून को कुछ वक्त के लिए आगे पोस्टपोन कर दिया है। परिणीति कुछ दिनों अपने नए परिवार के साथ वक्त बिताना चाहती तो वहीं राघव भी अपने काम के चलते काफी बिजी है। संसद में शीत काल के दौरान बहुत काम है, जो नवंबर और दिसंबर से शुरू होने वाला है। ऐसे में कपल ने अपने हनीमून को आगे बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें: Anant Chaturdashi 2023: अनंत चतुर्दशी शुरू, जानिए 28 सितंबर को कब तक मनाई जाएगी

मुंबई में होगा रिसेप्शन
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आदित्य ठाकरे, हरभजन सिंह और सानिया मिर्जा भी शामिल हुए थे। ये कपल अगले महीने की 4 तारीख को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट करने जा रहा है। जहां एक्ट्रस का तड़का लगेगा। वहीं, राजनीति के कई बड़े सितारे भी शामिल हो सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here