न्यूजलिंक हिंदी। Shardiya Navratri 2023 Date: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर, 2023 रविवार से हो रही है। शारदीय नवरात्रि के दौरान कलश स्थापना या घट स्थापना का विशेष महत्व है। इस दौरान घट स्थापना और नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने का विधान है। शारदीय नवरात्र 23 अक्टूबर सोमवार तक मनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस Parineeti Chopra और नेता Raghav Chadha ने कैंसिल किया अपना हनीमून, यह है पूरी वजह
घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि की कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर, 2023 सुबह 06 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना के बाद मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना या घट स्थापना का विशेष महत्व माना जाता है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन या कलश स्थापना के बाद ही मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कलश स्थापना करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही मां दुर्गा के आशीर्वाद से धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। कलश स्थापना के दौरान इसमें नारियल भी रखा जाता है। इससे घर के सदस्यों को आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इससे पूजा बिना किसी बाधा के पूरी होती है।
ये भी पढ़ें: Animal Teaser: रणबीर के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, एनिमल का टीज़र हुआ रिलीज़
शारदीय नवरात्रि का महत्व
सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। आश्विन मास में शरद ऋतु का प्रारंभ हो जाता है, इसलिए इसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। यह पर्व मां दुर्गा के 9 रूपों को समर्पित है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना व व्रत करने से साधक के सभी दुख-संताप दूर होते हैं। साथ ही मां दुर्गा की कृपा से साधक की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।

