अगले महीने में एक के बाद एक रिलीज होंगी यें 7 धांसू फिल्में,19-20 अक्टूबर को बॉक्स-ऑफिस क्लैश

जो लोग फिल्में देखने के शौकीन हैं, उनके लिए अक्टूबर का महीना खास होने जा रहा है। इस अक्टूबर एक से बढ़कर एक धांसू फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।

0
353

न्यूजलिंक हिंदी। जो लोग फिल्में देखने के शौकीन हैं, उनके लिए अक्टूबर का महीना खास होने जा रहा है। इस अक्टूबर एक से बढ़कर एक धांसू फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। कई बड़े स्टार की फिल्में एक साथ बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं लेकिन डेट को लेकर फिल्मों का क्लैश भी देखने को मिलने वाला है। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक की कई बड़ी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में टकराएगी। इनमें साउथ सुपरस्टार तलपती विजय की फिल्म ‘लियो’ और बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की ‘गणपथ’ भी शामिल हैं। आइए जानते हैं 19-20 अक्तूबर को कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होंगी।

ये भी पढ़ें: भारत में बनने जा रहा दुनिया का पहला जल विश्वविद्यालय, वैज्ञानिक ने दी 25 एकड़ जमीन

कौन-कौन सी मूवी होने जा रही हैं रिलीज ?
अगले महीने एक से बढ़कर एक मनोरंजक फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें कुछ बड़े बजट की फिल्में हैं तो कुछ कम बजट की। अलग-अलग थीम पर बनी ये फिल्में आपको लंबे वक्त तक याद रह जाएंगी। आइए जानते हैं कि अगले महीने कौन-कौन सी मूवी रिलीज होने जा रही हैं। थैंक्यू फॉर कमिंग, मिशन रानीगंज, भगवंत केसरी, लियो (Leo), टाइगर नागेश्वर, यारियां 2, गणपत।

19-20 अक्तूबर को बॉक्स-ऑफिस क्लैश
तलपती विजय की ‘लियो’ और टाइगर श्रॉफ की ‘गणपथ’ के अलावा इस दौरान कई और फिल्में आने वाली हैं। इनमें तेलुगू फिल्म ‘भगवंत केसरी’, कन्नड़ फिल्म ‘घोस्ट’ 19 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जबकि 20 अक्तूबर को तेलुगू फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ और कन्नड़ की ‘एसएसई साईड बी’ रिलीज हो रही है। ऐसे में इन दोनों डेट्स को एक साथ कई फिल्में क्लैश होंगी. अब देखना ये होगा कि किस फिल्म पर दर्शक कितना प्यार लुटाता है।

ये भी पढ़ें: ISKCON ने BJP सांसद मेनका गांधी को भेजा 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here