Cabinet Minister नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ बोले- घर के चबूतरे से ज्यादा अब रेलवे का प्लेटफार्म रहता है साफ

कानपुर नगर के प्रभारी नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने गंगा बैराज मैगी प्वाइंट पर स्वच्छता अभियान में शामिल होकर श्रमदान किया। यहां कैबिनेट मंत्री के साथ महापौर, विधायक और अधिकारियों ने भी झाडू लगाई।

0
348
स्वच्छता कार्यक्रम में श्रमदान करते मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी व अन्य नेता व अधिकारी।

न्यूजलिंक हिंदी। रविवार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में गंगा बैराज मैगी प्वाइंट पहुंचे कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि आज हम प्लास्टिक की बोतल से पानी पीकर उसे सड़क पर नहीं फेंकते। किसी भी तरह का कचरा हो डस्टबिन में ही फेंकने की कोशिश करते हैं। यह भाव अब छोटे से बच्चे में भी पैदा हो गया है। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक तारीख, एक घंटा स्वच्छता कार्यक्रम में श्रमदान कर नंदी ने कहा कि आपका चबूतरा भले ही साफ रहता हो, लेकिन रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म उससे ज्यादा साफ मिलेगा। पीएम मोदी के द्वारा शुरू हुआ यह जन-आंदोलन थमना नहीं चाहिए। इस दौरान उन्होंने सफाई कार्य के लिए गंगा बैराज का स्थान चुनने पर शहर की महापौर और अधिकारियों की पीठ भी थमथपाई।

मंत्री औद्योगिक विकास और कानपुर नगर के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता (नंदी) ने गंगा बैराज स्थित मैगी प्वाइंट ग्राम कटरी में श्रमदान कर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडेय, बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा समेत अन्य जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी विशाख जी, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीए ने भी श्रमदान कर अभियान में अपना योगदान दिया। मंत्री नंदी ने इस दौरान सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में फिक्की फ्लो की शालनी, कानपुर प्लागर की डॉ. संजीवनी, जैन इन्टनेशनल की दीपा जैन, बीएनएसडी स्कूल के अनुराग जैन को स्मृति चिन्ह देकर और 06 सफाई कर्मियों कैलाश, राधेलाल, रजत, रत्ना, सन्नो, रानी को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में दोगुने फायदे का झांसा देकर 854 करोड़ की महाठगी, 6 लोग गिरफ्तार

महात्मा गांधी जी की जयंति से पूर्व सच्ची स्वच्छांजलि
मंत्री नंदी ने कहा कि स्वच्छ शहर और गांव बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने एक अक्टूबर, 2023 को 10 बजे सभी नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान का आह्ववान किया था। जो बापू के लिए उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर एक स्वच्छांजलि है। इस स्वच्छता अभियान का मुख्य फोकस कूड़ा-करकट वाले संवेदनशील क्षेत्रों और अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर वास्तविक रूप से सफाई गतिविधियों को करने का है। ताकि उसके बाद गांव शहर स्वच्छ दिखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब स्वच्छता के लिये झाडू उठाई तो लोगों ने उपहास उड़ाया वो सब अब गायब हैं। उन्होंने नगर निगम द्वारा 207 घंटे निरन्तर सफाई अभियान की भी तारीफ की।

ये भी पढ़ें: DELHI : वाटर टैंकर की जगह आरओ ATM से मिलेगा पानी, CM केजरीवाल ने DJB को दिए निर्देश

अभिजीत सांगा ने किया आह्वान
विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब से देश की बागडोर संभाली है तबसे उन्होंने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया है। इस दौरान उन्होंने इस अभियान से जुड़ने का आह्वान भी किया। डीएम विशाख जी और नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने सभी का धन्यवाद किया। इस दौरान विधायक सुरेन्द्र मैथानी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कमलावती सिंह, महानगर अध्यक्ष भाजपा दीपू पांडेय, ले. कर्नल अनूप ओझा, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. राजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त प्रतिपाल समेत सम्बन्धित अधिकारी व विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधिगण व समान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here