न्यूजलिंक हिंदी। कंगना रनोट इन दिनों फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। अक्टूबर के महीने में उनकी मूवी ‘तेजस’ रिलीज होगी, जिसमें एक्ट्रेस एक बार फिर दमदार किरदार परफॉर्म करती नजर आएंगी। कंगना एयरफोर्स पायलट के रोल में दिखेंगी। दिलचस्प फर्स्ट लुक के साथ फैंस का मनोरंजन करने के बाद गांधी जयंती के अवसर पर दमदार एक्ट्रेस कंगना रनौत की नई फिल्म ‘तेजस’ का टीजर आ गया है। कंगना रनोट की यह मच अवेटेड फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
ये भी पढ़ें: जंक फूड के बढ़ते सेवन से अब बच्चों में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, जल्द कर रहा बीमार
पायलट के रोल में दिखेंगी कंगना
सर्वेश मेवारा के निर्देशन में बनकर तैयार फिल्म ‘तेजस’ में पायलट तेजस गिल के रोल में नजर आ रही है। इस टीजर में कंगना का फाइटर पायलट अवतार बहुत दमदार है। हालांकि, टीजर वीडियो में फिल्म की कहानी ज्यादा नहीं पता लगती। लेकिन इसका बैकग्राउंड म्यूजिक और कंगना की शानदार वॉक देखने लायक है। टीज़र असल में देश के गौरव को जगाते हुए, एक्शन से भरपूर रोमांच की गारंटी देता है। इसके अलावा, टीज़र ने अपने “भारत को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं” डॉयलोग के साथ दर्शकों के बीच जोश भर दिया है, दूसरी तरफ यह कहना गलत नहीं होगा कि इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर के लिए टीज़र को देखने के बाद उत्साह बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: PM Modi Chittorgarh Visit: राजस्थान को दी 7200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सांवलिया सेठ मंदिर में की पूजा
आसमान से आग बरसाएंगी कंगना
‘तेजस’ का टीजर भारतीय एयरफोर्स के किसी बेस जैसी जगह से शुरू होता है। फाइटर पायलट की यूनिफार्म में तैयार कंगना, अपने गले मे टैग्स पहनतीं और फ्लाइट के लिए तैयार होती नजर आती हैं। उनके फाइटर जेट की भी एक झलक नजर आती है, जिसकी तरफ वो बहुत दृढ़ता भरी वॉक करती दिखती हैं।

