NewsClick के ऑफिस पर दिल्ली पुलिस की रेड, अभिसार शर्मा और अन्य पत्रकारों के घर भी पहुंची…चीन फंडिंग से जुड़ा है मामला

इससे पहले भी ईडी ने 30.51 करोड़ रुपये के विदेश से आए फंड के संबंध में न्यूजक्लिक के कार्यालयों और इसके निदेशकों के आवासों पर छापा मारा था।

0
328
नई दिल्ली में सैनिक फार्म स्थित न्यूजक्लिक के कार्यालय पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की छापेमारी। फोटो: पीटीआई

न्यूजलिंक हिंदी। चीन से फंडिंग मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस ने न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक (NewsClick) के ऑफिस में मंगलवार सुबह-सुबह छापा मारा है। इसके साथ ही टीम के सदस्य पत्रकार अभिसार शर्मा और न्यूजक्लिक से जुड़े कई पत्रकारों के घर छापा मारा। जहां से टीम ने कई लैपटॉप, मोबाइल फोन जब्त किए हैं। टीम के रेड की जानकारी खुद पत्रकार अभिसार शर्मा ने अपने ट्विटर आकाउंट से दी है।

रेड के दौरान खड़े सुरक्षाकर्मी। फोटो- पीटीआई

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की टीम ने न्यूजक्लि के संजय राजौरा, भाषा सिंह, उर्मिलेश, प्रबीर पुरकायस्थ, अभिसार शर्मा, औनिंद्यो चक्रवर्ती और सोहेल हाशमी के घर पर छापेमारी की। उनके फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए। नामी चैनल एनडीटीवी की रिपोर्ट की माने तो दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (Unlawful Activities (Prevention) Act) UAPA लगाया है।

30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
मंगलवार की सुबह दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एसीपी ललित मोहन नेगी ने टीम के साथ न्यूजक्लिक के कार्यालय में छापा मारा। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में 7 से अधिक पत्रकारों के घरों सहित 30 से अधिक स्थानों पर छापे मारे गए। यह सभी सभी न्यूजक्लिक पोर्टल से जुड़े हैं। इस मामले में खबर लिखे जाने तक अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

न्यूजक्लिक के पत्रकारों के ट्विट पढ़िए

अभिसार शर्मा ने ट्वीट कर लिखा “दिल्ली पुलिस सुबह मेरे घर पहुंची और मेरा लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर लिया।

जर्नलिस्ट भाषा सिंह भाषा ने भी ट्वीट कर जानकारी दी. उन्होंने लिखा “ये मेरा लास्ट ट्वीट है। दिल्ली पुलिस ने मेरा मोबाइल जब्त कर लिया है।”

न्यूजक्लिक की जर्नलिस्ट अरित्री ने भी ट्वीट कर छापेमारी की जानकारी दी। अरित्र ने कहा “दिल्ली पुलिस सुबह 6 बजे मेरे घर में घुस आई। मेरा लैपटॉप, फोन, हार्ड डिस्क आदि ले लिया। मेरे द्वारा की गई रिपोर्टिंग के बारे में पूछताछ की गई। यह यूएपीए मामले से जुड़ा है। ग्रेट टाइम टू बी जर्नो।”

सीनियर जर्नलिस्ट राजदीप सरदेसाई ने उठाए सवाल
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने न्यूजक्लिक वेबसाइट से जुड़े कई पत्रकारों/लेखकों के घरों पर छापेमारी की। मोबाइल और लैपटॉप ले गए। पूछताछ जारी। अभी तक कोई वारंट/एफआईआर नहीं दिखाया गया। लोकतंत्र में पत्रकार कब से राज्य के ‘दुश्मन’ बन गए?” – राजदीप सरदेसाई

जाने क्या है पूरा मामला?
द न्यूयार्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक को फाइनेंस करने वाले नेविल रॉय सिंघम (Neville Roy Singham) और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच संबंध का आरोप लगाया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि नेविल रॉय सिंघम के नेटवर्क ने दुष्प्रचार को बढ़ावा दिया और चीन समर्थक संदेशों को बढ़ावा देकर मुख्यधारा के नैरेटिव को प्रभावित किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि सिंघम ने न्यूजक्लिक को फाइनेंस किया और उन्हें चीन द्वारा फंड दिया जा रहा है। वहीं ईडी ने साल 2021 में विदेशी फंडिंग को लेकर नई दिल्ली स्थित न्यूजक्लिक की जांच शुरू की थी। ईडी ने कथित तौर पर कुल 30.51 करोड़ रुपये के विदेश से आए फंड” के संबंध में न्यूजक्लिक के कार्यालयों और इसके निदेशकों के आवासों पर छापा मारा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here