देवरिया हत्याकांड : जिन्दा बचे मासूम से मिलने पहुंचे CM योगी, प्रेम यादव के घर चलवा सकते है बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीनी विवाद के चलते 6 हत्याएं हो गईं। एक पक्ष से पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद्र यादव की निर्मम हत्या हुई तो बदले में सत्यप्रकाश दुबे के परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के वक्त सत्यप्रकाश के घर में जो भी मिला गुस्साई भीड़ का शिकार हो गया.

1
150

न्यूजलिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीनी विवाद के चलते 6 हत्याएं हो गईं। एक पक्ष से पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद्र यादव की निर्मम हत्या हुई तो बदले में सत्यप्रकाश दुबे के परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के वक्त सत्यप्रकाश के घर में जो भी मिला गुस्साई भीड़ का शिकार हो गया. इस वारदात में सत्यप्रकाश, उसकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटे की हत्या कर दी गई। सवहीं, एक मासूम अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। मामले में मृतक सत्यप्रकाश की बड़ी बेटी शोभिता द्विवेदी की तहरीर पर 302, 307, 504 जैसी गंभीर धाराओं में हमलावरों पर केस दर्ज किया गया है। इसमें 27 लोग नामजद हैं जबकि 50 अज्ञात हैं। पुलिस ने अभी तक 14 लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। शोभिता ने ‘आज तक’ से बातचीत में विवाद की पूरी कहानी बताई है।

CM योगी ने जाना घायल का हाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल में इलाजरत बच्चे का हालचाल जाना। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बच्चे की स्थिति की जानकारी दी। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया गया है। सत्यप्रकाश दुबे के परिवार का पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव से जमीन का झगड़ा चल रहा था।
सोमवार को दोबारा दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद्र यादव की भी मौत हुई है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी फोर्स मुस्तैद है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस हमलावरों की धर पकड़ में जुट गई है। लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

प्रेम यादव के घर चल सकता है बुलडोजर
वहीं, देवरिया में हुए हत्याकांड के एक दिन बाद राजस्व टीम घटना स्थल पर पहुंची हुई है। साथ ही तहसील और जिला प्रशासन के अधिकारी हत्याकांड में मारे गए प्रेम यादव के घर पहुंचे हैं। राजस्व टीम ने मृतक प्रेम यादव और उसके परिवार के नाम की जमीनों की जांच पड़ताल की है। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों ने प्रेम यादव के घर को भी नापा है। बताया जा रहा है कि ये घर खलिहान की जमीन पर बना हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि आरोपी यादव परिवार के अवैध कब्जे वाले घर पर बुलडोजर चलाया जा सकता है। पुलिस प्रशासन इसकी तैयारी में लगी हुआ है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here