NewsClick Case: प्रबीर पुरकायस्थ और HR को पटियाला कोर्ट में किया जाएगा पेश, जाने 25 सवालों का राज

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को आतंकवाद रोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले में समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ के साथ ही फर्म में शेयरधारक अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया।

0
307

न्यूजलिंक हिंदी। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को आतंकवाद रोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले में समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ के साथ ही फर्म में शेयरधारक अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। उनके रहने के स्थानों की पूछताछ की गई व उन सभी के डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों आदि को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। न्यूजक्लिक और उसके पत्रकारों से जुड़े 30 परिसरों पर दिनभर चली छापेमारी और पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया. इन्हें बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसी मामले में आगे भी कई आरोपियों से स्पेशल सेल के दफ्तर में पूछताछ जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: China Funding Case: दिल्ली पुलिस ने NewsClick के एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ को किया गिरफ्तार

सभी पत्रकारों से 25 सवाल पूछे गए
सूत्रों ने बताया कि जिन व्यक्तियों से पूछताछ की गई है उनमें पत्रकार उर्मिलेश, औनिंद्यो चक्रवर्ती, अभिसार शर्मा और परंजय गुहा ठाकुरता के साथ ही इतिहासकार सोहेल हाशमी और सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट के डी। रघुनंदन शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न मुद्दों से संबंधित 25 सवाल पूछे जिनमें उनकी विदेश यात्राओं, शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन, किसान आंदोलन आदि से संबंधित सवाल शामिल थे। सूत्रों ने बताया कि जिन लोगों से पूछताछ की गई है उन्हें तीन श्रेणियों में बांटा गया है-ए, बी और सी।

ये भी पढ़ें: NewsClick के ऑफिस पर दिल्ली पुलिस की रेड, अभिसार शर्मा और अन्य पत्रकारों के घर भी पहुंची…चीन फंडिंग से जुड़ा है मामला

दो लोगों की हुई गिरफ्तारी
न्यूज क्लिक और उससे जुड़े कुछ पत्रकारों के यहां दिल्ली पुलिस के स्पेशल की कार्रवाई अभी तक जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अब तक दो आरोपियों प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले वेबसाइट पर ईडी ने भी छापेमारी की थी। सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जांच के दौरान मिले कुछ डॉक्यूमेंट सौंपे गए थे, जिसके बाद स्पेशल सेल ने 17 अगस्त को UAPA के तहत केस दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें: देवरिया हत्याकांड : जिन्दा बचे मासूम से मिलने पहुंचे CM योगी, प्रेम यादव के घर चलवा सकते है बुलडोजर

चीनी फंडिंग का आरोप
न्यूज वेबसाइट खिलाफ जांच करीब 2 साल से चल रही है। ईडी की ओर से आरोप लगाए जा चुके हैं कि न्यूज क्लिक को मिल रही विदेशी फंडिंग FCRA यानी फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेग्युलेशन एक्ट का उल्लंघन करती है। ईडी ने संकेत दिए थे कि वेबसाइट को चीन समर्थित जानकारी भारत में चलाने के लिए गैर-कानूनी तरीके से 38 करोड़ रुपये दिए थे। इस फंडिंग का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में भी किया जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here