न्यूजलिंक हिंदी। World Cup Pakistan vs Netherlands : एक दिवसीय विश्व कप के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान ने जीत के साथ वर्ल्ड कप का आगाज किया। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 49 ओवर में 286 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 41 ओवर में 205 रन पर ही सिमट गई।
क्या रहा मैच का हाल?
इससे पहले बास डलीडे ने अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से चार विकेट चटकाए जिससे नीदरलैंड्स ने एकदिवसीय विश्व कप के अपने शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान को 49 ओवर में 286 रन पर आउट कर दिया। पाकिस्तान की टीम ने शुरुआती ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों और कप्तान बाबर आजम का विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद मोहम्मद रिजवान (75 गेंद में 68 रन) और सऊद शकील (52 गेंद में 68 रन) ने चौथे विकेट के लिए 114 गेंद में 120 रन की साझेदारी कर मैच में टीम की वापसी कराई।
ये भी पढ़े : सलाखों के पीछे बंद नरगिस मोहम्मदी को मिला नोबेल शांति पुरस्कार, सरकार ने 13 बार किया था अरेस्ट
डलीडे ने बीच के ओवरों में विकेट चटकाए तो वहीं ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त (48 रन पर एक विकेट) और कोलिन ऐकरमैन (39 रन पर दो विकेट) ने हैदराबाद में स्पिनरों की मददगार पिच का फायदा उठाया। नीदरलैंड की टीम 12 साल के बाद विश्व कप में हिस्सा ले रही है। टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया।
A clinical display with the ball helped Pakistan to a big win against Netherlands in their opening #CWC23 encounter 👊#PAKvNED 📝: https://t.co/I94RCzNfEa pic.twitter.com/LNI7kaXF6S
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) October 6, 2023

