Mission Raniganj : अक्षय कुमार फिर निकले मिशन पर, कोयले की खदान में फंसे 65 मजदूरों की बचाते हैं जान

इस फिल्म में अक्षय, रियल लाइफ हीरो जसवंत सिंह गिल का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाते हुए जमीन से लगभग 350 फीट नीचे फंसे हुए 65 खदान मजदूरों की जान बचाई थी। इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की भीड़ में पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ भी है।

0
358

न्यूज़लिंक हिंदी। अक्षय कुमार और हाल ही में दुल्‍हन‍ियां बनीं एक्‍ट्रेस परिणी‍त‍ि चोपड़ा की फ‍िल्‍म ‘म‍िशन रानीगंज’ र‍िलीज हो गई है। अगर आप फिल्म में अच्छी कहानी की तलाश रखते हैं तो आपने मलयालम फिल्म ‘2018’ जरूर देखी होगी। केरल बाढ़ पर आधारित टोविनो थॉमस की इस फिल्म में त्रासदी और सर्वाइवल को बेहद प्रभावी तरीके से दिखाया गया था। अब इसी तरह का कुछ रोमांचक ड्रामा लेकर अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ आई है। यह फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ एक सत्यघटना से प्रेरित है। इस फिल्म में अक्षय, रियल लाइफ हीरो जसवंत सिंह गिल का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाते हुए जमीन से लगभग 350 फीट नीचे फंसे हुए 65 खदान मजदूरों की जान बचाई थी। इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की भीड़ में पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ भी है।

ये भी पढ़े : WC 2023: Pakistan ने किया वर्ल्ड कप का शानदार आगाज ,नीदरलैंड को 81 रन से हराया

क्या है कहानी
फिल्म की कहानी जसवंत सिंह गिल पर आधारित है, जो आईआईटी धनबाद के इंजीनियर थे। 2006 में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नई तकनीक होने के बावजूद 50 फीट नीचे बोरवेल में गिरे प्रिंस को बचाने का अभियान जहां 3 दिन चला था वेस्ट बंगाल में 1989 में रानीगंज कोयले की खदान में एक हादसा हुआ था, जिसमें 350 फीट नीचे कई मजदूर फंस गए थे। तब जसवंत ने दो दिन में 65 मजदूरों की जान बचाई थी. ‘कैप्सूल मैन’ कहे जाने वाले जसवंत के इसी महान काम को ‘मिशन रानीगंज’ में दिखाया गया है। फिल्म की शुरुआत जसवंत बने अक्षय और उनकी पत्नी निर्दोष कौर यानी परिणीति चोपड़ा के साथ शुरू होती है। एक दिन जसवंत को रानीगंज में हादसे की खबर मिलती है और फिर य​हीं से रोमांच का सफर शुरू होता है।

ये भी पढ़े : UP के इस जिले में बगैर हेलमेट के नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, DM ने जारी किया अनोखा फरमान

अक्षय की हो रही तारीफ
‘मिशन रानीगंज’ के ट्विटर रिव्यू पर एक नजर डाले तो फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोगों को फिल्म काफी धमाकेदार लग रही है। इतना ही नहीं लोगों को अक्षय कुमार की एक्टिंग भी काफी पसंद आ रही हैं। कई लोगों का कहना है कि अक्षय कुमार रियल लाइफ कहानी दिखाने के मामले में किंग हैं और उनका प्रदर्शन इस तरह की फिल्मों में धांसू ही रहता हैं। ट्विटर पर आ रही प्रतिक्रियाओं को देखने के बाद आप भी अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ देखने के लिए थियेटर पहुंच जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here