साल में एक नहीं बल्कि दो बार शहंशाह मनाते हैं अपना बर्थडे, जानिए उनके जीवन से जुड़ा यह किस्सा

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज 11 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन आज 81 साल के हो गए हैं। बिग बी को कोई सदी का महानायक कहता है तो कोई उन्हें शहंशाह बुलाता है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

0
553

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज 11 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन आज 81 साल के हो गए हैं। बिग बी को कोई सदी का महानायक कहता है तो कोई उन्हें शहंशाह बुलाता है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने चाहने वालों के लिए अक्सर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में करीब पांच दशक से राज कर रहे हैं। KBC से लेकर अपनी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के तक कई प्रोजेक्ट की शूटिंग में वक्त बिताते हैं। 70 से 80 के दशक में बॉलीवुड के दमदार एक्शन हीरो के रूप में अमिताभ बच्चन ने पहचान बनाई। आज उनके जन्मदिन के उनकी जिंदगी से जुड़े हुए कुछ किस्सों के बारे में जानते हैं।

अमिताभ बच्चन साल में एक बार नहीं बल्कि दो बार अपना जन्मदिन मनाते हैं, जिसकी खास वजह भी है। पहला जन्मदिन 11 अक्तूबर को मनाते हैं। इसी दिन उनका जन्म हुआ था और अपना दूसरा जन्मदिन वह 2 अगस्त को मनाते हैं। इस दिन वह मौत के मुंह से वापस आए थे। दरअसल, फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान बेंगलुरु में बिग बी के साथ एक हादसा हो गया था, इस दौरान वह मरते-मरते बचे थे। एक्शन सीन के दौरान अमिताभ बच्चन के पेट में गलती से पुनीत इस्सर का मुक्का लग गया था।

इस दौरान बिग बी की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने उनकी मल्टिपल सर्जरी की। इसके बाद भी अमिताभ की तबीयत में कुछ सुधार नहीं आ रहा था, जिस कारण डॉक्टरों को उनका एक और ऑपरेशन करना पड़ गया था। डॉक्टर्स ने बताया था कि बिग बी की हालात बहुत नाजुक है। इतना ही नहीं, डॉक्टरों ने अमिताभ बच्चन को मृत तक घोषित कर दिया था। 2 अगस्त को उन्होंने अचानक अपना अंगूठा हिलाया था। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी बीयत में सुधार आने लगा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here