पाकिस्तान में शाहिद लतीफ की गोली मारकर हत्या, भारत में था मोस्ट वांटेड

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है। शाहिद पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड था। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने सियालकोट में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। एनआईए ने यूएपीए के तहत शाहिद के खिलाफ केस दर्ज किया था।

0
198

न्यूज़लिंक हिंदी। भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है। शाहिद पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड था। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने सियालकोट में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। एनआईए ने यूएपीए के तहत शाहिद के खिलाफ केस दर्ज किया था। वो भारत सरकार से लिस्टेड आतंकी था।

शाहिद लतीफ पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी था। वह पाकिस्तान के सियालकोट में छिपा हुआ था। बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मारी। वह जैश-ए-मोहम्मद का महत्वपूर्ण सदस्य था। 12 नंवबर 1994 को लतीफ को भारत में गिरफ्तार किया गया था। उसे 16 साल जेल की सजा मिली थी। जेल की सजा काटने के बाद लतीफ को 2010 में वाघा के रास्ते पाकिस्तान भेजा गया था।

ये भी पढ़े : 15 अक्टूबर को मां दुर्गा आ रही हैं आपके द्वार, जानें क्या है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

लतीफ को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया था। गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत एक मामले में वह वांटेड था। NIA (National Investigation Agency) को उसकी तलाश थी। जेल की सजा काटने के बाद भी उसने आतंक का रास्ता नहीं छोड़ा था। वह 2 जनवरी 2016 को हुए पठानकोट हमले का मुख्य साजिशकर्ता था। उसने सियालकोट में बैठकर हमला कराया। इसके लिए उसने जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों को पठानकोट भेजा था।

ये भी पढ़े : NIA Raids: PFI के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, कानपुर – लखनऊ समेत कई ठिकानों पर मारा छापा

पंजाब के पठानकोट स्थित एयरबेस पर 2016 में आतंकी हमला हुआ था यह हमला आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने किया था। इस हमले में सेना के सात जवान शहीद हुए थे। पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन हमारी सीमा के पास है। यहां हमारे बड़े हथियार रखे जाते हैं। युद्ध की स्थिति में पूरी रणनीति को यहां से ही अंजाम दिया जाता है। 1965 और 1971 की लड़ाई में भी इस एयरफोर्स स्टेशन ने बड़ी भूमिका निभाई थी। मिग-21 लड़ाकू विमानों के लिए यह बेस स्टेशन है। राशिद लतीफ से पहले भी पाकिस्तान में कई आतंकियों की हत्या की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here