World Cup के बीच शुभमन गिल को मिली खुशखबरी, आईसीसी ने खास अवॉर्ड से नवाजा

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में भी गिल का खेलना मुश्किल है, लेकिन इस बीच गिल को एक खुशखबरी मिली है। गिल आईसीसी का एक खास अवॉर्ड जीतने में सफल रहे हैं।

0
291

न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इस समय डेंगू की चपेट में हैं और इसी कारण वह वनडे वर्ल्ड कप के शुरुआती दो मैचों में खेल नहीं सके। भारत को वनडे वर्ल्ड कप में अपना अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को खेलना है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में भी गिल का खेलना मुश्किल है, लेकिन इस बीच गिल को एक खुशखबरी मिली है। गिल आईसीसी का एक खास अवॉर्ड जीतने में सफल रहे हैं।

इस सलामी बल्लेबाज ने एशिया कप में 75.5 की औसत से सर्वाधिक 302 रन बनाए, जिसमें नाबाद 27 रन भी शामिल थे, जिससे भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया। एशिया कप के समापन के बाद गिल एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में चमके। उन्होंने मोहाली में 74 रन और इंदौर में 104 रन बनाए।

ये भी पढ़े : World Cup 2023: क्रिकेट फैन्स को रेलवे का तोहफा, भारत-पाक मैच के लिए किया खास इंतजाम

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने के बाद शुभमन गिल ने कहा, “मुझे सितंबर महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीतकर खुशी हो रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और टीम के हित में योगदान देना एक बड़ा सौभाग्य है। यह पुरस्कार मुझे उत्कृष्टता की तलाश जारी रखने और देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करेगा।”

ये भी पढ़े : Youtube पर पुलिस का सायरन बजाकर महिलाओं पर गांठते थे रौब, UP STF ने कानपुर से पकड़े दो शातिर ठग

“मैं अपनी टीम के लिए एक उपयोगी योगदान देने में कामयाब रहा, जिसे एशिया कप 2023 जीतने का सौभाग्य मिला और फिर, सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने का सौभाग्य मिला। मैं इस अवसर पर अपने सभी साथियों, परिवार और कोचों को धन्यवाद देता हूं, जिनके बिना यह उपलब्धि संभव नहीं होती।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here