न्यूज़लिंक हिंदी। वर्ल्ड कप 2023 के अहम मुकाबले में 14 अक्टूबर को भारत ने पाकिस्तान (IND-PAK Match) को 7 विकेट से हरा दिया। मैच देखने भारी संख्या में लोग स्टेडियम में पहुंचे थे, वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री के भी कई सेलेब्स टीम इंडिया को सपोर्ट करने अहमदाबाद पहुंचे हुए थे। जहां हर भारतीय जीत का जश्न मनाने में बिजी थे। वहीं स्टेडियम के कुछ खूबसूरत वीडियो और तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। उनमें से एक वीडियो ये भी है, जिसमें फेमस सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की एक तस्वीर के लिए रिक्वेस्ट करते हुए दिखा जा सकता है और अनुष्का बहुत खूबसूरती से कैमरे के सामने मुस्कुराकर पोज़ देती हुई दिखाई दे रही है। वहीं इस पोज के साथ अनुष्का हाथ से बेबी बंप छिपाते दिखाई दे रही है, जिसके बाद ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
Arijit Singh Capture Anushka Sharma's Pic ❤️😍#ArijitSingh #AnushkaSharma #INDvPAK #CWC23 pic.twitter.com/sFiCx0OIyb
— ARIJITIAN FANS (@arijitianfans) October 14, 2023
अनुष्का और अरिजीत ने की इशारों में बात
वायरल वीडियो के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो इसमें अरिजीत सिंह अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से थोड़ी ही दूर बैठे रहते हैं, तभी वह अपने कैमरे से अनुष्का की फोटो क्लिक करने लग जाते हैं, फिर इशारों में अनुष्का से दूसरे पोज के लिए रिक्वेस्ट करते हैं और अनुष्का फिर दूसरा पोज देती हैं। अनुष्का और अरिजीत का यह वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर छा चुका है और नेटीजेंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहें हैं।
Virat Kohli and Anushka Sharma at Team Hotel, Ahmedabad❤️#viratkohli #anushkasharma pic.twitter.com/Xaqc7sXuIc
— 𝙒𝙧𝙤𝙜𝙣🥂 (@wrogn_edits) October 14, 2023
फैंस को दिखा अनुष्का का बेबी बंप
X (पहले ट्विटर) पर @wrogn_edits नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें अनुष्का शर्मा को एक दम ढीली-ढाली व्हाइट ड्रेस में अपना बेबी बंप छुपाते देखा जा सकता है। वीडियो उस होटल में लिया गया है, जहां टीम इंडिया रुकी थी। लॉबी से गुजरते हुए विराट को पत्नी अनुष्का का हाथ पकड़े देखा गया। इस दौरान एक क्रिकेटर पत्नी के साथ बात करते हुए अनुष्का का बेबी बंप साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। `