PM मोदी का ऐलान, 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार भारत ,कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

भारत इस समय वनडे क्रिकेट के महाकुंभ यानी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है और अब भारत की नजरें खेलों के महाकुंभ यानी ओलिंपिक खेलों की मेजबानी पर है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत 2036 में होने वाले ओलिंपिक खेलों की मेजबानी के लिए दावा पेश करेगा।

0
154

न्यूज़लिंक हिंदी। भारत इस समय वनडे क्रिकेट के महाकुंभ यानी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है और अब भारत की नजरें खेलों के महाकुंभ यानी ओलिंपिक खेलों की मेजबानी पर है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत 2036 में होने वाले ओलिंपिक खेलों की मेजबानी के लिए दावा पेश करेगा। मोदी ने ये बात मुंबई के वर्ल्ड सेंटर में आयोजित इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी के सेशन में कही। भारत ने अभी तक एक भी बार ओलिंपिक खेलों की मेजबानी नहीं की है। 2010 में भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी। इसके अलावा भारत ने 1982 में नई दिल्ली में एशियन गेम्स की मेजबानी की थी।

‘कोई कसर नहीं छोड़ेंगे’
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ओलिंपिक की मेजबानी के लिए काफी उत्साहित है और 2036 में होने वाले खेलों की मेजबानी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। मोदी ने कहा कि ओलिंपिक को अपने घर में होते देखना भारत के लोगों का सपना है और आईओसी के सपोर्ट से वह करोड़ों भारतवासियों के इस सपने को पूरा करना चाहते हैं। मोदी ने कहा कि खेल से सिर्फ मेडल नहीं जीते जाते बल्कि दिल भी जीते जाते हैं और ये सिर्फ चैंपियन नहीं बनाता बल्कि शांति का प्रचार-प्रसार भी करता है।

भारत के साथ अन्‍य देशों ने भी आयोजन के लिए रुचि व्‍यक्‍त की
भारत भविष्य के खेलों पर नजर रखने वाले कई देशों में से एक है, पेरिस 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी करने के लिए तैयार है और लॉस एंजिल्स को 2028 खेलों के लिए चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया में ब्रिस्बेन 2032 ओलंपिक का आयोजन करेगा। पोलैंड, मैक्सिको और इंडोनेशिया ने भी खेल आयोजनों के लिए रुचि व्यक्त की है। आईओसी के भावी मेजबान आयोग की अध्यक्ष कोलिंडा ग्रैबर-किटरोविक ने कहा कि कोई भी निर्णय नए आईओसी नेतृत्व द्वारा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here