न्यूज़लिंक हिंदी। मंगलवार की रात पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विक्रम पोस्ट पर फायरिंग की इस फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए।दोनों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तानी सेना की ओर से फायरिंग..
मंगलवार की रात आठ बजे के करीब विक्रम पोस्ट पर पाकिस्तान की तरफ से ब्रस्ट फायर किया गया। जिसकी चपेट में दो जवान आ गए। बता दें कि एक के पेट तथा दूसरे जवान के हाथ में गोली लगी है। दोनों घायलों को निकालकर बीएसएफ के जवानों ने तत्काल जम्मू मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। बता दें कि विक्रम पोस्ट पर बीएसएफ के 120 बटालियन तैनात है। इस दौरान बीएसएफ तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल किसी को भी बॉर्डर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
ये भी पढ़े :नवरात्र का चौथा दिन: आइयें जानें शुभ मुहूर्त, और पूजा करने की सही विधि
घुसपैठ कराने की नापाक कोशिश
रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सीमा पार से घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी रेंजरों ने आतंकियों को कवर फायर दिया। इसमें सेना के दो जवान घायल हो गए। खबरों के मुताबिक घायल होने वालों में पश्चिम बंगाल के आलोक साहा और सुरजीत विश्वास शामिल हैं। हालांकि, इस मामले में बीएसएफ की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

