चारधाम यात्रा पर आने वाले दर्शनार्थियों ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार आंकड़ा पहुंचा 50 लाख के पार

उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक, इस माह 16 अक्टूबर तक चारधाम दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख के पार है। इसके साथ ही लगभग पांच लाख 41 हजार वाहन भी इस बार अब तक चारधाम पहुंचे हैं। पुलिस ने बताया कि यह पहली बार है जब तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख के पार चली गई है।

0
502

न्यूज़लिंक हिंदी। चारधाम में श्रद्धालुओं ने इस बार नया इतिहास रच दिया है। 22 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा के बाद से केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब और यमुनोत्री धाम का दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या इस दफा 50 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। उत्तराखंड पुलिस ने ये आंकड़े जारी किए हैं। पिछले साल सबसे ज्यादा 46 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए थे। इसके साथ ही लगभग 5 लाख 41 हजार वाहन भी चारधाम पहुंचे हैं. मौजूदा समय में रिकॉर्ड स्तर पर यात्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. अभी यात्रा में करीब एक महीना बाकी है ओर ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होगा।

ये भी पढ़े : टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या में 15 साल बाद आया फैसला, सभी आरोपी दोषी करार

उत्तराखंड पुलिस ने 16 अक्टूबर तक जारी किए आंकड़े
उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक, इस माह 16 अक्टूबर तक चारधाम दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख के पार है। इसके साथ ही लगभग पांच लाख 41 हजार वाहन भी इस बार अब तक चारधाम पहुंचे हैं। पुलिस ने बताया कि यह पहली बार है जब तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख के पार चली गई है। बर्फबारी और बारिश होने के बावजूद चारधाम यात्रा के लिए लोगों का उत्साह बना हुआ है। उत्तराखंड पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, चारधाम की यात्रा शुरू होने के बाद केदारनाथ धाम में लगभग 17.08 लाख, बद्रीनाथ में 15.90 लाख, गंगोत्री में 08.46 लाख, यमुनोत्री में 06.94 लाख और हेमकुंड साहिब में 01.77 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

ये भी पढ़े : Gaza Hospital Attack: जिंदगी के लिए आए, मिली मौत… 500 मौतों का जिम्‍मेदार कौन?

उत्तराखंड मित्र पुलिस
उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रत्येक स्तर पर तीर्थयात्रियों की हर सम्भव सहायता की जा रही है, जिससे उनके मन में देवभूमि की पवित्र आस्था के साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस की सकारात्मक छवि की स्मृतियां भी अंकित हो रही हैं। हम सुरक्षित व निर्बाधित चारधाम यात्रा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here