न्यूज़लिंक हिंदी। मोदी सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के साथ किसानों को बड़ा तोहफा दे दिया है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में इजाफे को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनरों के महंगाई राहत (DR) में 1 जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। वहीं सरकार ने किसानों को राहत देते हुए रबी फसलों की एमएसपी में भी इजाफा कर दिया है। साथ ही रेलवे कर्मेचारियों को बोनस देने पर मुहर लगी है।
डीए और डीआर में इजाफा
सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए डीए और डीआर में इजाफा कर दिया है। सरकार ने डीए और डीआर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद डीए और डीआर 46 फीसदी हो गया है। दोनों को जुलाई से लागू कर दिया जाएगा। इससे पहले अनुमान लगाया गया था कि डीए में 3 फीसदी का इजाफा होगा। उसके बाद पिछले महीने महंगाई के आंकड़ें आए तो इसे 4 फीसदी तक बढ़ाने का निर्णय लिया गयाय़।
इतने लोगों को मिलेगा फायदा
डीए बढ़ोतरी से त्योहारी सीजन से पहले कई केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बहुत राहत मिलेगी। इसका 47 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को होगा। डीए बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी होगी। इसका मतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई और अक्टूबर के बीच की अवधि के एरियर के साथ नवंबर महीने से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।
बैकिंग एक्सपर्ट और वॉयस ऑफ बैकिंग के फाउंडर अश्विणी राणा ने कहा कि सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स केन्द्र सरकार के डीए बढ़ाने का इंतजार कर रहे हैं। सरकार के इस फैसले से बढ़ती महंगाई और त्योहारों से पहले करोड़ों लोगों को काफी राहत मिलेगी।
रेलवे के कर्मचारियों के लिए भी केंद्रीय मंत्री ने किया ये एलान
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दूसरा निर्णय रेलवे विभाग के नन गजेटेड रेलवे कर्मियों के हित में हैं। त्योहारों के पहले 11 लाख 7 हजार 344 नन गजेटेड रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन का बोनस यानी 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस देने का तय किया है। इसके ऊपर एक 1969 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस रेलवे 2010-11 से अपने कर्मचारियों को देता है।

