नगर आयुक्त ने जोनल अभियंताओं को दिए निर्देश, मानकों के विपरीत हुई खुदाई तो होगी कार्यवाही

नगर आयुक्त ने कहा है कि ज्यादा खुदाई पाए जाने पर केस्को से पैसा जमा कराने के भी निर्देश दिए।

0
137

न्यूज़लिंक हिंदी कानपुर। शहर में केस्को द्वारा अनियमित खुदाई के मामले में नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता के साथ सभी अभियंताओं को दो दिनों में खोदे गए गड्ढों को नापने के निर्देश दिए हैं। केस्को द्वारा खुदाई करने के दौरान अधिकारियों द्वारा निरीक्षण न करने पर नगर आयुक्त ने कहा है कि यदि मानकों के विपरीत खुदाई पाई गई तो माना जाएगा कि इसमें अभियंताओं की भी संलिप्तता है, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बुधवार को महापौर ने नगर आयुक्त के साथ इस संबंध में बैठक भी की।नवाबगंज क्षेत्र के चार वार्डों में 36 लाख रुपये रोड कटिंग का जमा कर 12 करोड़ की सड़कों को नुकसान कराने के मामले में महापौर ने मंगलवार को छापा मारकर काम रुकवा दिया था। जिसके बाद सत्यापन के लिए दो दिन का समय भी दिया था। अब नगर आयुक्त ने भी अधिकारियों को पत्र जारी कर मामले की सच्चाई पता करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद मुख्य अभियंता समेत सभी अधिशासी अभियंता बुधवार को अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचे।

ये भी पढ़े :नगर निगम से प्रवर्तन दस्ते की ‘चुगली’ करने वाला पूर्व सैनिक बर्खास्त, फिर भी वर्दी में घूम रहा कमांडर

नगर आयुक्त ने कहा है कि ज्यादा खुदाई पाए जाने पर केस्को से पैसा जमा कराने के भी निर्देश दिए। महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि खोदे गए गड्ढों का सत्यापन कराने का दो दिन का समय दिया है। एक-एक पैसा नगर निगम को जमा करना होगा, और इस खेल के पीछे जो भी है उसपर कार्रवाई होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here