आजम खान और उनके पर‍िवार को सजा पर Akhilesh Yadav बोले- BJP के नेता और अधिकारी कर रहे साजिश

सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। अखि‍लेश ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा "आजम खान साहब के ऊपर लगातार इसी तरह का हमला हो रहा है,

0
215

न्यूज़लिंक हिंदी। सपा के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री आजम खान और उनके पर‍िवार को कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। अखि‍लेश ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा “आजम खान साहब के ऊपर लगातार इसी तरह का हमला हो रहा है, बड़ी साजिश से उनके साथ इस तरह का व्यवहार हो रहा है। बीजेपी के नेता और कुछ बाहर से लाए गए अधिकारी उनके साथ साजिश पहले दिन से कर रहे हैं, मुझे तो ये भी लगता है क‍ि कहीं धर्म के कारण उनके साथ इतना अन्‍याय हो रहा हो !

अखि‍लेश यादव ने रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट से आजम खान और उनके परिवार को सजा सुनाए जाने के बाद एक्‍स पर एक पोस्‍ट में ल‍िखा, ”माननीय आज़म खान जी और उनके परिवार को निशाना बनाकर समाज के एक पूरे हिस्से को डराने का जो खेल खेला जा रहा है, जनता वो देख भी रही है और समझ भी रही है। कुछ स्वार्थी लोग नहीं चाहते हैं कि शिक्षा-तालीम को बढ़ावा देने वाले लोग समाज में सक्रिय रहें। इस सियासी साज़िश के ख़िलाफ़ इंसाफ़ के कई दरवाज़े खुले हैं। ज़ुल्म करने वाले याद रखें… नाइंसाफ़ी के ख़िलाफ़ एक अदालत अवाम की भी होती है।

पूर्व मंत्री आजम खान के परिवार के खिलाफ दो जन्म प्रमाण पत्र का मामला भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की ओर से गंज कोतवाली में तीन जनवरी 2019 को दर्ज कराया गया था। जिसमें आरोप लगाए था क‍ि आजम ने बेटे के अलग-अलग जन्मतिथि से दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए हैं। इसमें एक जन्म प्रमाण पत्र रामपुर नगर पालिका से बना है। जबकि दूसरा लखनऊ से बना है। इस मुकदमे में आजम खान के अलावा पत्नी पूर्व सांसद डॉ. तंजीम फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी नामजद थीं। जिसकी सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही थी।

ये भी पढ़े: Mathura: श्री बांके बिहारी मंदिर में मोबाइल फोन पर रोक, ड्रेस कोड के बाद अब नया नियम लागू

जिसमें दोनों ओर से गवाही पूरी होने के बाद अदालत ने मामले में 18 अक्टूबर बुधवार को फैसला सुनाया। इस फैसले से बचने के लिए आजम खान सुप्रीम कोर्ट भी गए थे। लेकिन आज फैसले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान, उनकी पत्नी डॉ तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। जिस मामले में रामपुर की (एमपी-एमएलए) कोर्ट ने तीनों को दोषी करार देते हुए आजम खान, तंजीम फातिमा और अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here