पंजाब के अमृतसर में अटारी बॉर्डर पर अब सबसे ऊँचा दिखेगा भारत का फहराता हुआ राष्ट्रध्वज

पंजाब के अमृतसर में गुरुवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी देश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा फहराने वाले हैं। यहां पर देश का अभी तक का सबसे ऊंचा झंडा लगाया गया है. इस तिरंगे की कई खासियतें हैं जो कि इसे अपने आप में बहुत अलग बनाता है।

0
357

न्यूज़लिंक हिंदी। पंजाब के अमृतसर में गुरुवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी देश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा फहराने वाले हैं। यहां पर देश का अभी तक का सबसे ऊंचा झंडा लगाया गया है. इस तिरंगे की कई खासियतें हैं जो कि इसे अपने आप में बहुत अलग बनाता है। इस झंडे को पाकिस्तान के बॉर्डर पर काफी दूर से भी देखा जा सकेगा। इसकी ऊंचाई 40 मंजिल की इमारत जितनी होगी और झंडे का क्षेत्रफल करीब 1000 गज के आसपास होगा।

418 फीट ऊंचा है तिरंगा
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी 19 अक्टूबर को अपनी अमृतसर यात्रा के दौरान 418 फीट ऊंचे देश के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन करेंगे और अपनी यात्रा के दौरान दरबार साहिब में भी माथा टेकेंगे। अटारी बॉर्डर पर तिरंगे के लिए लगाए गए पोल की ऊंचाई पाकिस्तान से भी 18 फीट ऊंची है।
पहले भारतीय तिरंगे के पोल की ऊंचाई 360 फीट थी। वहीं, पाकिस्तान के झंडे के पोल की ऊंचाई 400 फीट है। वहीं, अब नव स्थापित तिरंगे की ऊंचाई 418 फीट है जो पाकिस्तान से अधिक है।

ये भी पढ़े : Mathura: श्री बांके बिहारी मंदिर में मोबाइल फोन पर रोक, ड्रेस कोड के बाद अब नया नियम लागू

90 किलो का कपड़ा
पाकिस्तान की बॉर्डर के कई किलोमीटर अंदर से इस झंडे को साफ देखा जा सकेगा। इस भव्य तिरंगे के निर्माण में 90 किलो कपड़ा इस्तेमाल किया गया है जो कि अपने आप में बहुत आश्चर्यजनक है। यहां पर फहराने के लिए 5 तिरंगे झंडे रखे गए हैं। बता दें कि सिर्फ तिरंगे का क्षेत्रफल 1100 गज के आसपास होगा। यानी यहां पर जो तिरंगा लगाया जाना है उसकी लंबाई और चौड़ाई 120*80 फीट होगी। जो कि करीब 9,600 स्केयर फीट होगा।

ये भी पढ़े : आजम खान और उनके पर‍िवार को सजा पर Akhilesh Yadav बोले- BJP के नेता और अधिकारी कर रहे साजिश

बता दें कि देश में अभी तक सबसे ऊंचा तिरंगा कर्नाटक के बेलगाम में लगाया गया है जिसकी ऊंचाई 360 फीट के आस-पास है, जो कि अटारी बॉर्डर पर लगाए गए झंडे से महज 0.8 फीट ही ऊंचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here