न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक अंदाज और अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। फिलहाल वे अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं, अब अभिनेत्री कंगना रणौत बुआ बन गई हैं। उनके घर में एक नन्हा मेहमान आया है। कंगना रनौत के भाई और भाभी को एक बच्चे का जन्म हुआ है. कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी शेयर की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में कंगना की माता आशा रणौत, बहन रंगोली और भाई अक्षत भी काफी खुश दिख रहे हैं। शुक्रवार को कंगना ने बुआ बनने की खुशी फैंस के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कंगना ने अपने भतीजे के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
My dear Ritu it’s been a delight to see you transform from a giggle girl to a sublime woman and now a gentle mother.
All my love and blessings for this glorious chapter of your and Aksht’s life.
Your happy family makes for a beautiful picture that makes my heart full in a way… pic.twitter.com/34Ni2l6OYc— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 20, 2023
कंगना ने लिखा
आज इस सौभाग्यपूर्ण दिन पर हमारे परिवार को संतान प्राप्ति हुई है, मेरे भाई अक्षत रणौत और उनकी धर्मपत्नी रितु रणौत को सौभाग्य से पुत्र प्राप्ति हुई है। इस तेजस्वी एवं मन मोह लेने वाले बालक का नाम हमने अश्वथामा रणौत रखा है। आप सब हमारे परिवार के नये सदस्य को आशिर्वाद दें। हम अपनी असीम प्रसन्नता आप सब के साथ बांटते हैं। कंगना रनौत के भाई अक्षत ने साल 2020 में शादी की थी।
ये भी पढ़े : टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों खींचा लोगों का ध्यान, यूजर्स बोले- ‘असंभव’
कंगना ने रखा भतीजे का ये खास नाम
कंगना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- आज इस सौभाग्यपूर्ण दिन पर हमारे परिवार को संतान प्राप्ति हुई है, मेरे भाई अक्षत रनौत और उनकी धर्मपत्नी रीतू रनौत को सौभाग्य से पुत्र प्राप्ति हुई है। इस तेजस्वी एवं मन मोह लेने वाले बालक का नाम हमने अक्ष्वथामा रनौत ( Ashwatthama Ranaut) रखा है। आप सब हमारे परिवार के नये सदस्य को आशीर्वाद दे, हम अपनी असीम प्रसन्नता आप सब के साथ बाँटते हैं आपके आभारी रनौत परिवार।

