न्यूज़लिंक हिंदी। नवरात्र के मौके पर गुजरात में गरबा खेलने के दौरान हार्ट अटैक आने से 17 साल के एक और लड़के की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में गरबा के दौरान हार्ट अटैक आने से अब तक वहां 10 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा मामला खेड़ा के कपड़वंज की है। रिपोर्ट के मुताबिक गरबा खेलने के दौरान 17 साल के युवक वीर शाह को दिल का दौरा पड़ा और उसके नाम से खून बहने लगा।
ये भी पढ़े : कनाडा का बड़ा फैसला मुंबई में बंद किया अपना वीजा और काउंसलर एक्सेस
कपड़वंज के गरबा ग्राउंड में वीर शाह के नाम से खून बहने के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया. शारीरिक रूप से स्वस्थ्य 17 साल के वीर ने नवरात्र के छठे दिन गरबा में हिस्सा लिया। उसकी अचानक मौत होने से परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है। वीर की मौत के गरबा के कार्यक्रम को बंद कर दिया गया। यह गुजरात में हार्ट अटैक का इकलौता मामला नहीं है।
बिल्डर को आया था हार्ट अटैक
राजकोट-हार्ट हादसे में 44 साल के एक बिल्डर की मौत हो गई थी। वह सुबह 7 बजे घर पर बेहोश हो गए और बाद में अस्पताल ले जाते समय डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गरबा के दौरान राज्य में पहली मौत अहमदाबाद से सामने आई थी। वटवा में रहने वाला रवि पंचाल हाथीजण स्थित वृन्दावन पार्टी प्लॉट में गरबा खेलने गया था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गरबा के दौरान अचानक सीने में दर्द होने से रवि पांचाल की एंबुलेंस तक ले जाने से पहले ही मौत हो गई थी। इसके अलावा नवसारी जिले के विजलपोर के मृणाल शुक्ला की 19 अक्टूबर को गरबा खेलने आए अटैक से मौत हो गई। विशेषज्ञों के मुताबिक यह कोरोना इफेक्ट है। शारीरिक परिश्रम और शरीर में प्लाक फटने के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। अलग-अलग जिलों की घटनाओं को जोड़कर गुजरात में पिछले 24 घंटे में दिल का दौरा पड़ने से 10 लोगों की मौत हुई है।

