Kanpur Farmer Suicide: आरोपी भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर की मां की मौत, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार

Kanpur में मृतक किसान बाबू सिंह मामले में आरोपी भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन दिवाकर की मां का रविवार को देहांत हो गया। इस दौरान नाराज परिजनों ने मां का अंतिम-संस्कार करने से मना कर दिया।

0
324
आरोपी भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर की मां की मौत

न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। कानपुर में किसान की मौत में आरोपी भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर की मां उर्मिला की रविवार को मौत हो गई। एक लाख के इनामी भाजपा नेता फरार है। मां की मौत के बाद उनका परिवार रविवार को मीडिया के सामने आया और आशू की गिरफ्तारी न करने की मांग पर हंगामा किया। उन्होंने मां का अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया। आरोपी भाजपा नेता की भाभी ने कहा कि जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा मां का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

किसान बाबू सिंह यादव की आत्महत्या के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता प्रियरंजन आशू दिवाकर की मां उर्मिला (70) की निधन के बाद उनका परिवार सामने आया। डॉ. प्रियरंजन आशू दिवाकर की भाभी रेनू रंजन ने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ही दिन से प्रियरंजन को आरोपी बना दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारी बात को सुना ही नहीं गया। इस दौरान अग्रिम जमानत होने पर पुलिस जांच में सहयोग का भी आश्वासन दिया। परिजनों ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि आशू पर लगाए गए सभी आरोप झूठे है। इस दौरान परिजनों की मीडियाकर्मियों से कहा-सुनी भी हुई।

ये भी पढ़ें: Delhi Weather: बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची नोएडा की हवा…लोगों को धुंध, स्मॉग की नजर आई चादर

बेटियां ही डॉ. प्रियरंजन को घर बुलाती थी
उन्होंने कहा कि मृतक किसान की बेटियां किसान के साथ बाबू सिंह का वीडियो वायरल कर रही है, जबकि उनकी बेटियां ही डॉ. प्रियरंजन को अपने घर बुलाती थी। सवाल उठाया कि बिना पढ़े कोई एग्रीमेंट क्यो करेगा ? अगर मृतक किसान पढ़ा लिखा नहीं था तो सुसाइड नोट किसने लिखा ? डॉ. प्रियरंजन आशू दिवाकर का बचाव करते हुए रेनू रंजन ने कहा कि न ही आशू के नाम जमीन का एग्रीमेंट है और न ही किसी परिजन के नाम। हमारे किसी भी खाते में कोई कोई लेन-देन किया गया है।

गिरफ्तारी न करने का आश्वासन मांग किया हंगामा
परिजनों ने कहा कि पुलिस प्रशासन जब तक आशू की जमानत व उसकी गिरफ्तारी न करने का आश्वासन नहीं देती, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

सपा नेता पर जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप
आरोपी भाजपा नेता की भाभी रेनू रंजन ने मृतक किसान की बेटी काजल यादव का एक पत्र दिखाते हुए आरोप लगाया कि मृतक बाबू सिंह की जमीन पर सपा नेता नरेंद्र यादव कब्जा किए हुए थे। जिसे डॉ. प्रियरंजन ने ही कब्जा मुक्त कराया था, जिसके बाद किसान ने स्वयं जमीन बेचने का एग्रीमेंट किया था। उन्होंने बताया कि आशू ने उनके परिवार के दर्द को समझा।

भाभी ने पत्र भी मीडिया को दिखाया
रेनू रंजन ने बाबू सिंह की बेटी काजल यादव का जो पत्र दिखाया, जो कि डॉ प्रियरंजन के नाम लिखा है। पत्र में लिखा कि एक बार आपके कानपुर वाले घर में मिली थी, जब पापा बहुत शराब पीने से बीमार हो गए थे। उसके बाद पापा की जमीन फर्जी तरह से नरेंद्र यादव ने अपने नाम करवा ली। आपने जांच करवा मुकदमा करवाया था, मुकदमा जीतने के बाद भी पापा को जमीन नहीं मिल पाई है।

2021 में लिखा पत्र का हवाला दिया
नरेंद्र यादव और उसके लड़के बहुत परेशान करते है और जिंदा जलवाने की धमकी देते है। अंकल आप थोड़ी मदद कर दीजिए नहीं तो मेरे पापा आत्महत्या कर लेंगे। अंकल हमें पता है कि आप मंत्री बन गए है। यह पत्र दिसंबर 2021 में लिखने की बात उन्होंने बताई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here