Dussehra 2023: देशभर में आज दशहरे की धूम, जानें विजयदशमी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

दशहरा के दिन देशभर में शाम के समय रावण कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन भी किया जाता है।

0
213

न्यूज़लिंक हिंदी। दुनिया भर में आज दशहरा की धूम है। आज के दिन को बुराई और अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। माना जाता है,आश्विन शुक्ल दशमी को भगवान राम ने लंका के राजा रावण का वध कर माता सीता को उससे आजाद कराया था। इसीलिए इस हर साल रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है।चलिए हम आपको बताते हैं, आज विजयादशमी पर कौन से शुभ मुहूर्त और योग बन रहे हैं।

पूजा विधि..
इस दिन चौकी पर लाल रंग के कपड़े को बिछाकर उस पर भगवान श्रीराम और मां दुर्गा की मूर्ति रखें। इसके बाद हल्दी से चावल पीले करने के बाद स्वास्तिक के रूप में गणेश जी को स्थापित करें। नवग्रहों की स्थापना करें।अपने ईष्ट की आराधना करें ईष्ट को स्थान दें और लाल पुष्पों से पूजा करें, गुड़ के बने पकवानों से भोग लगाएं। इसके बाद गरीबों को भोजन कराएं।

ये भी पढ़ें : Dussehra: एक्ट्रेस कंगना रनौत आज रचेंगी अनोखा इतिहास, दिल्ली के लव कुश रामलीला मैदान में करेंगी रावण दहन

दशहरा पर बन रहे ये शुभ योग..
इस साल दशहरा पर दो खास योग बन रहे हैं। जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ जाएगा।आज सुबह 06 बजकर 27 मिनट से दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक रवि योग बन रहा है। शाम को 06 बजकर 38 मिनट से फिर रवि योग शुरू हो जाएगा, जो अगले दिन तक रहेगा। इसके साथ ही आज दोपहर 03 बजकर 40 मिनट से वृद्धि योग शुरू होगा जो पूरी रात रहेगा।

ये भी पढ़ें : आरएसएस चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान,बोले-मणिपुर हिंसा हुई नहीं करवाई गई

रावण दहन का मुहूर्त..
दशहरा के दिन देशभर में शाम के समय रावण कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन भी किया जाता है।रावण का दहन प्रदोष काल में करने का विधान है। इस साल रावण दहन का मुहूर्त शाम को 05 बजकर 43 मिनट से रात 08 बजकर 13 मिनट तक है।

दशहरा की तिथि और शुभ मुहूर्त..
आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 23 अक्टूबर सोमवार यानी कल शाम 5 बजकर 44 मिनट से शुरू हो चुकी है और दशमी तिथि का समापन आज दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर होगा। उदया तिथि के चलते 24 अक्टूबर को विजयदशमी मनाई जाएगी।

NOTE :  यह मात्र सूचना हैं

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here