Azam in Sitapur jail: बेचैनी में कटी आजम की रात, पर मुश्किल होगी मुलाक़ात, पहली रात खाई आलू-बैंगन की सब्जी और रोटी

Azam in Sitapur jail: आजम खां के सजायाफ्ता होने के कारण लोग उनसे हफ्ते में सिर्फ एक बार ही मुलाकात कर सकते हैं।

0
154
File Pic.

न्यूज़लिंक हिंदी, उत्तर प्रदेश। Azam in Sitapur jail: रामपुर जेल से सीतापुर जेल लाये गए आज़म खां और उसके बेटे अब्दुल्ला की पहली रात बेचैनी से कटी। जेल के सूत्रों के अनुसार आज़म खां पूरी रात करवटें बदलता रहा। इस बीच आजम खां ने देर रात दाल, चावल, रोटी के साथ बैंगन-आलू की सब्जी खाई। सोमवार सुबह होते ही नाश्ते के बाद एक चिकित्सक ने उनका हाल जाना। हालाँकि इस बाद आजम और अब्दुल्ला एक साथ नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: Dussehra 2023: देशभर में आज दशहरे की धूम, जानें विजयदशमी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

कारागार प्रशासन मुस्तैद, चेकअप जारी
दिन से कारागार प्रशासन उनके लिए मुस्तैद दिखा। दो बार चिकित्सकों ने उनका चेकअप किया। रविवार को आजम खां जेल में अपनी पुरानी बैरक में पहुंचे। जहां उन्हें पहले भी रखा गया था। आजम (शुगर) मधुमेह और बीपी की बीमारी से ग्रसित बताए जाते हैं। जब वह जेल आए तब उनके सामान के साथ दवाएं भी लाई गईं थीं। शाम को ही एक चिकित्सक उनके पास पहुंचा और करीब एक घंटे तक उनका चेकअप करने के बाद दवाओं की भी जांच की।

मुश्किल होगी मुलाक़ात
सीतापुर जिला कारागार के जेल अधीक्षक एस के सिंह ने बताया की आजम खां के सजायाफ्ता होने के कारण लोग उनसे हफ्ते में सिर्फ एक बार ही मुलाकात कर सकते हैं। अगर उनको सजा न सुनाई जाती तो नियमानुसार हफ्ते में तीन बार मुलाकात की जा सकती थी। मुलाकात से पहले आजम खां से जानकारी भी ली जाएगी।

ये भी पढ़ें: आरएसएस चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान,बोले-मणिपुर हिंसा हुई नहीं करवाई गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here