असदुद्दीन ओवैसी ने फिलिस्तीन जिंदाबाद के लगाए नारे , Pm मोदी से की बड़ी मांग

ओवैसी ने इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में फिलिस्तीनियों की मदद पर ने एक बार फिर अपनी बात रखी है।

0
203

न्यूज़लिंक हिंदी । ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में फिलिस्तीनियों की मदद पर ने एक बार फिर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि इजरायल ने फिलिस्तीन की जमीन पर कब्जा कर रखा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उसे वह वापस कर देनी चाहिए।

ओवैसी ने कहा, “हमने इस मुद्दे पर प्रस्ताव पास किया है कि इजरायल ने फलस्तीन की जमीन पर जबरन कब्जा किया है. इजरायल को यह जमीन अब वापस करनी चाहिए, उसे गाजा का पूरा हिस्सा फलस्तीन को लौटाना चाहिए. हम इजरायल की ओर से हो रहे हमले की निंदा करते हैं.”

ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी से की ये अपील..

ओवैसी ने आगे कहा, “इजरायल जिस तरह इस युद्ध में आम नागरिकों को टारगेट करके मार रहा है, वह निंदनीय है और हम इसकी कठोर निंदा करते हैं.” उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा, “हम पीएम मोदी से अपील करते हैं कि गाजा में एक मानवीय गलियारा खोला जाना चाहिए। अब जब हमारे पास जी20 की अध्यक्षता है तो हम अपील करते हैं और पीएम मोदी से मांग करते हैं कि हमें इस कृत्य की निंदा करनी चाहिए और एक मानवीय गलियारा खोलना चाहिए ताकि गाजा के लोगों को राहत मिल सके.”

इजरायल-हमास युद्ध पर ओवैसी अपना पक्ष रख रहे हैं और इजरायल की आलोचना कर रहे हैं। पिछले दिनों ही ओवैसी ने इजरायल पर पिछले 80 साल से फलस्तीन की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। एक इंटरव्यू के दौरान ओवैसी ने कहा था, कि हकीकत यह है कि पिछले 80 साल से इजरायल ने फलस्तीनी जमीन पर कब्जा कर रखा है।

ये भी पढ़ें : Azam in Sitapur jail: बेचैनी में कटी आजम की रात, पर मुश्किल होगी मुलाक़ात, पहली रात खाई आलू-बैंगन की सब्जी और रोटी

इससे पहले भी ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए अल-अक्सा मस्जिद की फोटो शेयर की थी और लिखा था कि हैंड्स ऑफ गाजा, फलस्तीन जिंदाबाद, हिंसा मुर्दाबाद. मस्जिद ए अक्सा आबाद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here