न्यूज़लिंक हिंदी। आज के समय लोग पहले से ज्यादा बीमार पड़ते है, इसका कारण है, बदलती जीवनशैली और गलत खानपान। इन दिनों काम की वजह से लोग इतना बिजी रहते हैं कि उन्हें फिजीकल एक्टिविटी करने का भी टाइम नहीं मिलता। ऐसे में कई गंभीर बीमारियों का भी खतरा और बढ़ जाता है। हालांकि सही खान पान से कई समस्याएं कम हो जाती हैं। ऐसे में बीमारियों को कम करने के लिए भी अपनी डाइट में कुछ फल और सब्जियां शामिल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन सुपरफूड्स के बारे में जो आपके दिल को स्वस्थ रखते हैं।
ब्रोकली..
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्व युक्त आहार जरूरी है। इस श्रेणी में फल और सब्जियों का नाम हमेशा पहले आता है। अगर सब्जियों की बात करें तो पौष्टिक सब्जियों की सूची अनगिनत है। इन्हीं सब्जियों में से एक है ब्रोकली, फूलगोभी सा दिखने वाली ब्रोकली के फायदे कई सारे हैं। दिल को स्वस्थ रखने में बेहद मददगार है। हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपको नियमित रूप से ब्रोकली खाना चाहिए, इसके लिए डाइट में उबली हुई ब्रोकली शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप सलाद में भी ब्रोकली को शामिल कर सकते हैं। यह सब्जी कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य करने में मदद करती है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
टमाटर..
सब्जियों में इसकी भूमिका अहम होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। टमाटर में मौजूद गुणों के कारण इसकी गिनती सूपर फूड के तौर पर की जाती है। इसमें पोटैशियम, फाइबर, विटामिन-सी, फोलेट और कई पौष्टिक गुण पाए जाते हैं। जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। अगर आप रोजाना टमाटर खाते हैं, तो इससे हृदय रोगों के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें : Ravan Temple: कानपुर का एक ऐसा अनोखा रावण का मंदिर जहां होती है साल में एक बार पूजा..
पालक..
भारत में पालक का बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाता है। इसे हिंदी में पालक, अंग्रेजी में स्पिनेच (Spinach) के नाम से जाना जाता है।हरी पत्तेदार पालक में विटामिन-सी, कैल्शियम, विटामिन बी6, मैग्नीशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। आप पालक को खाने में कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। पालक का सूप या जूस भी पी सकते हैं, इसके अलावा इसे पकाकर सब्जी के रूप में खा सकते हैं।
जामुन..
जामुन के फायदे और स्वास्थ्य की दृष्टि से कई विकारों को दूर करने के लिए आयुर्वेद में भी जामुन के फल, छाल, पत्तियों एवं बीजों का उपयोग जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। जामुन में फाइबर, फोलेट, आयरन और कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है । जामुन में फैट की मात्रा भी कम होती है। अगर आप नियमित रूप से जामुन खाते हैं, तो इससे दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

