विजयदशमी PM पर मोदी की हुंकार, पानी बचाने से लेकर योग तक का सन्देश, लोगों को दिलाए 10 संकल्प

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दिल्ली के द्वारका के रामलीला मैदान में विजयदशमी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और रावण दहन किया। यहां जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने यहां कहा कि पूरे देश को विजयदशमी की बधाई देता हूं।

0
144

न्यूज़लिंक हिंदी। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दिल्ली के द्वारका के रामलीला मैदान में विजयदशमी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और रावण दहन किया। यहां जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने यहां कहा कि पूरे देश को विजयदशमी की बधाई देता हूं। बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। हम हर वर्ष रावण दहन करते हैं लेकिन इतना ही काफी नहीं है। ये पर्व संकल्पों को दोहराने का भी पर्व है। कार्यक्रम में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के अलावा एक अन्य पुतले का भी दहन किया गया था। यह पुतला महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के विरोध में तैयार किया गया। यहां पहुंचकर पीएम ने पहले पूजा अर्चना की।

पीएम मोदी ने कहा कि आज हमें सौभाग्य मिला है कि हम भगवान राम का भव्य मंदिर बनते हुए देख रहे हैं। अयोध्या में अगली बार रामनवमी पर लोगों को हर्षित करने वाला पल होगा। पीएम मोदी ने कहा कि राम राज की परिकल्पना यही है कि जब भगवान राम अपने सिंहासन पर विराजें तो पूरे विश्व में इसका हर्ष हो और सभी कष्टों का अंत हो। ये होगा कैसे? इसलिए मैं हर देशवासी से 10 संकल्प लेने के लिए कहता हूं।

पीएम मोदी के दिलाएं 10 संकल्प

  • पानी बचाएं।
  • डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करें।
  • गांव-कस्बों में स्वच्छता को बढ़ावा दें।
  • वोकल फॉर लोकल, भारत में बने उत्पादों का उपयोग करें।
  • यह गुणवत्तापूर्ण कार्य, गुणवत्तापूर्ण उत्पाद का समय है- खराब गुणवत्ता वाले उत्पाद न बनाएं।
  • हम पहले देशभर में घूमेंगे, उसके बाद दुनिया में घूमेंगे।
  • किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक किया।
  • सुपर फूड – बाजरा को हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे। इससे हमारे किसानों को बढ़ावा मिलेगा।
  • योग, खेल, फिटनेस को प्राथमिकता दें।
  • हम कम से कम एक गरीब परिवार का समर्थन करेंगे।

देशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, “मैं समस्त भारतवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। ये पर्व अन्याय पर न्याय की विजय पर्व है। ये अत्याचारी रावण पर भगवान श्री राम के विजय का पर्व है। हम इसी भावना के साथ हर वर्ष रावण दहन करते हैं। ये पर्व हमारे लिए संकल्पों का पर्व है, अपने संकल्पों को दोहराने का पर्व है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here