कानपुर के अस्पताल में एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने के मामले पर अखिलेश यादव ने सरकार से की ये मांग

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का भी बयान सामने आया है। उन्होंने भी योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है।

0
204

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में 14 बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने के मामले पर अब सियासत तेज हो गई है। पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तरप्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रश्न खड़े किए तो वहीं अब यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का भी बयान सामने आया है। उन्होंने भी योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है।

डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक पर भी अखिलेश यादव ने सवाल किए हैं। सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश ने लिखा- उप्र में संक्रमित ख़ून चढ़ाने से 14 बच्चों को HIV और हेपेटाइटिस का संक्रमण होना बेहद गंभीर बात है। इस लापरवाही की तत्काल जाँच हो और इस तरह की घातक गलती की सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाए। उप्र में चिकित्सा व्यवस्था देखनेवाला कोई नहीं है।

डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अब भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जाँच के निर्देश दिये हैं। सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ बच्चों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है। निजी लैब से खून चढ़ाने की बात शुरुआती जांच में सामने आयी है। बाकी विस्तृत रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा कि उनसे निवेदन है कि ऐसे मामलों में राजनीतिक रोटियां न सेकें।

ये भी पढ़ें : कानपुर में थैलीसीमिया से पीड़ित 12 बच्चों को चढ़ा दिया संक्रमित ब्लड, HIV, हेपेटाइटिस बी और सी का हुआ संक्रमण

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here