Bollywood : एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दिल्ली में इजरायली राजदूत नाओर गिलोन से की मुलाकात..एक्ट्रेस ने कहा- आधुनिक रावण हमास जैसे आतंकवादियों को परास्त कर रहे हैं

इजरायली राजदूत के सामने एक्ट्रेस ने इजरायल और हमास के बीच जारी जंग को लेकर अपनी राय दी।

0
183

न्यूज़लिंक हिंदी। शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म ‘तेजस’ के प्रमोशंस में बिजी एक्ट्रेस ने दिल्ली में इजरायली राजदूत नाओर गिलोन से मुलाकात की। इजरायली राजदूत के सामने एक्ट्रेस ने इजरायल और हमास के बीच जारी जंग को लेकर अपनी राय दी। कंगना रनौत ने इजरायली राजदूत से मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

कंगना तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- भारत में इजरायल के राजदूत श्री नाओर गिलोन जी से आत्मीय मुलाकात की। आज पूरी दुनिया, खासकर इजराइल और भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी जंग लड़ रही है। कल जब मैं रावण दहन करने दिल्ली पहुंची, तो मुझे लगा कि इजरायल एम्बेसी आकर उन लोगों से मिलना चाहिए, जो आज के आधुनिक रावण हमास जैसे आतंकवादियों को परास्त कर रहे हैं।

कंगना ने आगे लिखा- जिस प्रकार से छोटे बच्चों, महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है, ये दिल को झकझोर देने वाला है।मुझे पूरी उम्मीद है आंतकवाद के खिलाफ इस युद्ध में इजरायल विजयी होगा। उनके साथ मैंने अपनी आने वाली फिल्म तेजस और भारत के आत्मनिर्भर लड़ाकू विमान तेजस के बारे में चर्चा की।

ये भी पढ़ें : यमुना एक्सप्रेसवे हादसे में वायु सेना अधिकारी की पत्नी की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के भेजा 

कंगना ने मुलाकात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा- मेरा दिल इजरायल के लिए रो रहा है। हमारे दिलों से भी खून बह रहा है। राजदूत नाओर गिलोन के साथ मेरी बातचीत पेश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here