NCERT की बुक्स में INDIA की जगह लिखा आएगा ‘भारत’, पैनल ने की सिफारिश

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान संस्थान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT की किताबों में अब INDIA नाम की जगह भारत लिखा जाएगा। सूत्रों का दावा है कि किताबों में आवश्यक परिवर्तनों को लेकर बने पैनल के प्रस्ताव को एनसीईआरटी ने मंजूरी दे दी है।

0
181

न्यूज़लिंक हिंदी। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान संस्थान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT की किताबों में अब INDIA नाम की जगह भारत लिखा जाएगा। सूत्रों का दावा है कि किताबों में आवश्यक परिवर्तनों को लेकर बने पैनल के प्रस्ताव को एनसीईआरटी ने मंजूरी दे दी है। पैनल के सदस्यों में से एक सीआई इसाक ने कहा, यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले ही रखा गया था और अब इसे स्वीकार कर लिया गया है।

ये भी पढ़े : कानपुर के अस्पताल में एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने के मामले पर अखिलेश यादव ने सरकार से की ये मांग

एनसीईआरटी पैनल की सिफारिश उस वक्त की गई है, जब सियासी हलको में INDIA नाम को बदलकर भारत रखने पर राजनीतिक चर्चाएं जोरों पर हैं। INDIA से बदलकर भारत नाम रखे जाने की सुगबुगाहट बीते महीने सितंबर में तब शुरू हुई जब जी20 के आयोजन के दौरान भारत की राष्ट्रपति के नाम से भेजे गए निमंत्रण पत्र में ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की बजाए ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा गया था।

ये भी पढ़े : Bollywood : एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दिल्ली में इजरायली राजदूत नाओर गिलोन से की मुलाकात..एक्ट्रेस ने कहा- आधुनिक रावण हमास जैसे आतंकवादियों को परास्त कर रहे हैं

महीनों पहले रखा गया था प्रस्ताव
पैनल के सदस्यों में से एक सीआई इस्साक (CI Issac) के मुताबिक, यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले रखा गया था। प्रस्ताव के तहत पाठ्यपुस्तकों में “इंडिया” के स्थान पर “भारत” नाम रखने, पाठ्यक्रम में “प्राचीन इतिहास” के बजाय “शास्त्रीय इतिहास” को शामिल करने और भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) को शामिल करने का सुझाव दिया गया है।

सिफारिश पर NCERT ने नहीं लिया अब तक कोई फैसला
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, समिति के अध्यक्ष सीआई इसाक के मुताबिक, पैनल ने पाठ्यक्रम की किताबों में इंडिया शब्द को बदलकर भारत करने की सिफारिश की थी।
एनसीईआरटी समिति के अध्यक्ष सीआई इसाक ने पाठ्यपुस्तकों में ‘प्राचीन इतिहास’ की जगह पर ‘क्लासिकल हिस्ट्री’ पढ़ाने की शुरुआत करने की सिफारिश करने के साथ सभी विषयों के लिए पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) शुरू करने की सिफारिश की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here