नवंबर में लगेगा पर्वों का मेला! जानें कब हैं करवाचौथ – धनतेरस- दीपावली- भैया दूज ?

भारत त्‍योहारों का देश है। वैसे तो पूरे साल हम त्‍योहारों से सजे महीनों को सेलेब्रेट करते हैं। जिनका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसके साथ ही साल 2023 की विदाई-बेला भी शुरू हो गई है। साल का नवंबर का महीना शुरू होने वाला है।

0
356

न्यूज़लिंक हिंदी। भारत त्‍योहारों का देश है। वैसे तो पूरे साल हम त्‍योहारों से सजे महीनों को सेलेब्रेट करते हैं। जिनका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसके साथ ही साल 2023 की विदाई-बेला भी शुरू हो गई है। साल का नवंबर का महीना शुरू होने वाला है। अक्टूबर और नवंबर का महीना अमूमन व्रतों एवं त्‍योहारों के मेले से सजा रहता है। इसी दिशा में सितंबर महीने के बाद आने वाले महीने बेहद खास होते हैं। क्‍योंकि इसके बाद हीकरवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, जैसे बड़े बड़े त्‍योहार आते हैं। सिंतबर से ही लोग ये पता लगाने में जुट जाते हैं कि इस साल कौन सा त्‍योहार किस दिन है। तो चलिए बिना देर करते देखते हैं इस साल के नवंबर महीने में पड़ने वाले भारत के फेमस त्‍योहारों के बारे में विस्तार से…

करवा चौथ
इस नवंबर की शुरुआत ही महिलाओं के सबसे महत्वपूर्ण व्रत करवा चौथ से हो रही है। करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सुहागन महिलाएं पूरे दिन निर्जला रहकर पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत करती हैं। करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ का व्रत ”1 नवंबर 2023 ” बुधवार को पड़ रहा है।

ये भी पढ़े : यूपी में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को नोटिस, हर दिन 10 हजार रुपए का जुर्माना

धनतेरस
कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है इस बार धनतेरस का त्योहार ”10 नवंबर 2023 ” दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन यम, धन के देवता कुबेर और धन की देवी लक्ष्मी की पूजा होती है। हिंदू धर्म में धनतेरस को महत्वपूर्ण पर्व में से एक माना जाता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी (Dhantrayodashi) भी कहा जाता है। यह पर्व धन और समृद्धि के त्यौहार से संबधित है। यह त्यौहार कार्तिक माह के तेरहवें दिन पड़ता है और पांच दिवसीय दिवाली त्यौहार की शुरुआत करता है। धनतेरस को दीपावली त्यौहार की शुरूआत का पहला दिन भी माना जाता है। धनतेरस का पूजा और वित्तीय समृद्धि के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इसके साथ ही लोग इस दिन माता लक्ष्मी भगवान गणेश और भगवान कुबेर की पूजा करते है और दीये जलाते हैं। और सबसे खास बात इस दिन नई चीजें ,नए बर्तन और सोने या चांदी की वस्तुएं भी खरीदने की परंपरा है।

नरक चतुर्दशी और दिवाली
नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली भी कहा जाता है और इस दिन यमराज का पूजन किया जाता है। कहते हैं कि इस दिन घर के बाहर तेल का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इस दिन पूजा करने से व्यक्ति को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। वहीं हिंदुओं को सबसे बड़ा बड़ा त्योहार दिवाली है और इस त्योहार को देशभर में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। इस साल नरक चतुर्दशी और दिवाली का पर्व एक ही दिन 12 नवंबर 2023, ​रविवार का मनाया जाएगा। दिवाली पर लोग अपने घरों को सजाते हैं और मां लक्ष्मी से घर में आगमन की प्रार्थना करते हैं।

ये भी पढ़े : NCERT की बुक्स में INDIA की जगह लिखा आएगा ‘भारत’, पैनल ने की सिफारिश

भैया दूज
भाई बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम का त्योहार भाई दूज दीवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन भाई को तिलक लगाकर बहनें उनकी सलामती की दुआ मांगती हैं, इस बार भाई दूज का त्योहार 14 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन बहने अपने भाई का तिलक करके उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here