न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य चंपत राय, नृपेन्द्र मिश्रा और दो अन्य लोगों ने पीएम मोदी से पुन: मुलाकात कर आग्रह किया कि आप प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हों। ट्रस्ट के सदस्यों के आग्रह पर पीएम मोदी ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया और कार्यक्रम में आने की हामी भर दी। बता दें कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम का आयोजन दिन में साढ़े 12 बजे के करीब आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर अयोध्या में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।
ये भी पढ़े : Thalaivar 170: 33 साल बाद बन रहा है ऐसा सुंदर योग! जल्द साथ दिखेंगे रजनीकांत और बिग बी
पीएम मोदी ने कहा- ये मेरा सौभाग्य
पीएम मोदी ने जय सियाराम से पोस्ट की शुरुआत की। उन्होंने लिखा कि आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है। मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।
ये भी पढ़े : नवंबर में लगेगा पर्वों का मेला! जानें कब हैं करवाचौथ – धनतेरस- दीपावली- भैया दूज ?
जय सियाराम!
आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है।
मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा… pic.twitter.com/rc801AraIn
— Narendra Modi (@narendramodi) October 25, 2023
22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की स्थापना होगी
श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पुष्टि की कि अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम की मूर्ति 22 जनवरी, 2024 को स्थापित की जाएगी। इससे पहले 5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी थी। ट्रस्ट के सूत्रों ने कहा कि स्थापना समारोह के दौरान लगभग 10,000 लोगों को मंदिर परिसर के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी, जबकि देश भर के सभी प्रमुख मंदिरों में समारोह आयोजित किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 2019 के फैसले में अयोध्या में विवादित स्थल पर एक ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया था।

