न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने इस इवेंट की शुरुआत की। इवेंट में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से जुड़े कई अपडेट पेश किए जाएंगे। इसके अलावा दूरसंचार क्षेत्र में काम कर रहीं नामी कंपनियां इस इवेंट में भाग ले रही हैं। जो 5जी के बाद 6जी की संभावनाओं और उसके विस्तार पर चर्चा करेंगी।
शुक्रवार से एशिया के सबसे बड़े टेक इवेंट का आगाज हो गया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में ये इवेंट शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ है। यह 3 दिवसीय कार्यक्रम है, जो 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर चक चलेगा। इस इवेंट में टेक्नोलॉजी के विकास के लिए स्टार्टअप और सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
6G टेक्नोलॉजी के भविष्य पर भी मंथन
इसके अलावा इस इवेंट में 5G के विकास और 6G की शुरुआत पर भी चर्चा की जाएगी। तीन दिवसीय इस इवेंट में टेक्नोलॉजी से मानव के विकास को प्रभावित करने वाले फैसले हो सकते हैं। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 में Aspire स्टार्टअप प्रोग्राम की शुरुआत की जाएगी, जिसमें नए एंटरप्रेन्योर को आगे बढ़ाने के लिए स्टार्टअप, इंवेस्टर और बिजनेस के बीच में कनेक्शन बनाने में मदद मिलेगी।
#WATCH | PM Modi inaugurates an exhibition at the 7th edition of India Mobile Congress in Delhi. Akash Ambani, Chairman of Reliance Jio Infocomm Ltd accompanies the PM at the event pic.twitter.com/dMIhANBaEO
— ANI (@ANI) October 27, 2023
Jio, Airtel और Vi 5G पर करेंगे बात
भारत की मुख्य टेलीकॉम कंपनियां यानी Jio, Airtel और Vi 5G को लेकर अपने भविष्य के प्लान की बात करेंगे। इसके अलावा ये कंपनिया 5G पर काम करने वाले अपने एप्लिकेशन और सर्विसेज का डेमो भी देंगी। पीएम मोदी ने जियो की आने वाली टेक्नोलॉजी पर एक नजर डाली साथ ही आकाश अंबानी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को जियो के प्रोडक्ट और टेक्नोलाजी के बारे में जानकारी दी।

