सावधान! कुछ घंटों बाद शुरू होगा साल का सबसे शक्तिशाली और आखिरी चंद्र ग्रहण, जाने सही टाइम

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है। शरद पूर्णिमा की रात यह चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा और सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर लगता है। चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) लगने में अब महज कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं, पंचांग अनुसार 28-29 अक्टूबर की की रात 01:05 बजे से शुरू होगा।

0
342

न्यूज़लिंक हिंदी। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है। शरद पूर्णिमा की रात यह चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा और सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर लगता है। चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) लगने में अब महज कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं, पंचांग अनुसार 28-29 अक्टूबर की की रात 01:05 बजे से शुरू होगा। चंद्र ग्रहण प्रात: 02:24 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल आरंभ हो चुका है, देश के प्रसिद्ध मंदिरों के कपाट बंद हो चुके हैं। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से ही शुरू हो जाता है, इस वजह से उसमें कुछ कार्यों को करना वर्जित है। यह ग्रहण अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि पर लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इस चंद्र ग्रहण को भारत के कई जगहों पर देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण का देश-दुनिया पर असर
ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार चंद्र ग्रहण की वजह से प्राकृतिक आपदाओं का ज्यादा प्रकोप देखने को मिलेगा। चीन, ईरान, ईराक, अफगानिस्तान आदि देशों में भय व भूकंप आदि घटनाओं के होने का अंदेशा रहेगा। हालांकि रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। लोहा, क्रूड आयल और लाल रंग की वस्तुओं में तेजी आ सकती है। बीमारियों में कमी आएगी।

चंद्र ग्रहण 2023 सूतक काल के दौरान क्या करें और क्या न करें

करने योग्य
-मंत्र जाप करें या ध्यान करें।

-धार्मिक ग्रंथ पढ़ें।

-योग या प्राणायाम जैसी आध्यात्मिक गतिविधियों में संलग्न रहें।

-जरूरतमंदों को दान दें।

-जरूरतमंदों की मदद करें।

-परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं।

क्या न करें
द्रिकपंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान बचने के लिए यहां कुछ गतिविधियां दी गई हैं।

-ग्रहण के दौरान किसी भी भोजन या पेय पदार्थ का सेवन न करें।

-सूतक काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए।

-तेल मालिश, पानी पीना, दांत साफ करना और बालों में कंघी करने से बचना चाहिए।

-नए उद्यम या परियोजना शुरू न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here