Kerala Blast : केरल में ईसाइयों की प्रार्थना सभा में जोरदार ब्लास्ट , एक की मौत; कानपुर में जारी किया गया अलर्ट

आज सुबह लगभग 9:40 बजे जमरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर में एक विस्फोट हुआ,

0
243

न्यूज़लिंक हिंदी। केरल के एर्नाकुलम स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में जोरदार ब्लास्ट होने की बात सामने आई है। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार,कलामासेरी इलाके में ईसाइयों की प्रार्थना सभा हो रही थी, तभी एक के बाद एक कई धमाके हुए। धमाके के वक्त घटनास्थल पर 2000 लोग मौजूद थे, जिसमें से एक की मौत की खबर है।

विस्फोटों से दहला कलामासेरी..
कलामासेरी सीआई विबिन दास ने कहा कि पहला विस्फोट सुबह 9 बजे के आसपास हुआ और उसके बाद अगले एक घंटे में कई विस्फोट हुए। 27 अक्टूबर को शुरू हुई तीन दिवसीय बैठक का रविवार को आखिरी दिन था। अधिकारियों के मुताबिक, जब धमाके हुए तब 2,000 से ज्यादा लोग प्रार्थना सभा में शामिल हो रहे थे।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा-
‘यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम घटना के संबंध में विवरण एकत्र कर रहे हैं। एर्नाकुलम में सभी शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं। डीजीपी घटनास्थल पर जा रहे हैं। हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। मैंने डीजीपी से बात की है। हमें जांच के बाद और जानकारी हासिल करनी होगी। फिलहाल, एक की मौत हो गई है और दो लोगों की हालत थोड़ा गंभीर है। कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। मैं विवरण प्राप्त करने के बाद बाद में बात करूंगा.’

केरल के डीजीपी डॉ शेख दरवेश ने कहा-
आज सुबह लगभग 9:40 बजे जमरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर में एक विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 36 लोगों का इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि धमाके IED डिवाइस से किए गए हैं।

अमित शाह ने CM विजयन से घटना की जांच करने का निर्देश दिया..
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की और कन्वेंशन सेंटर में हुए बम विस्फोटों के बाद राज्य की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एनआईए और एनएसजी को भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करने का निर्देश दिया।

हमास नेता के संबोधन के एक दिन बाद हुए धमाके..
यह घटना आतंकवादी समूह हमास के पूर्व प्रमुख खालिद मशाल द्वारा केरल की एक रैली को ऑनलाइन संबोधित करने के बाद हुई है। सोशल मीडिया पर खालिद द्वारा लोगों को भड़काने के भी दावे किए गए।फलस्तीन के स्पोर्ट में हुए इस विरोध प्रदर्शन में हमास नेता की भागीदारी पर भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत की आतंकवादी सूची में हमास का नाम जोड़ा जाए।

ये भी पढ़ें : PET Exam 2023: कानपुर में फिर पकड़ा गया सॉल्वरों का कुनबा, कोई कान में डिवाइस तो कोई ठेके पर दे रहा था परीक्षा, 3 गिरफ्तार

केरल ब्लास्ट को लेकर अब कानपुर जॉइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने दिये निर्देश में अलर्ट..
सभी संवेदन शील क्षेत्रों में कानपुर पुलिस करेगी सधन चेकिंग अभियान।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here