मुंबई की सड़कों पर अब नहीं दिखेगी काली-पीली टैक्सी, 60 सालों से था ‘सपनों के शहर’ को गुरूर

आर्थिक राजधानी मुंबई की शान कही जाने वाली ‘प्रीमियर पद्मिनी’ जिसे ‘काली पीली’ टैक्सी के रूप में जाना जाता है, वह अब सड़कों से गायब होने वाली है। पिछले कई दशकों से अगर कोई मायानगरी के बारे में सोचता था, तो उसके मन में शहर की ‘प्रीमियर पद्मिनी’ टैक्सी की तस्वीर जरूर उभरती थी।

0
152

न्यूज़लिंक हिंदी। आर्थिक राजधानी मुंबई की शान कही जाने वाली ‘प्रीमियर पद्मिनी’ जिसे ‘काली पीली’ टैक्सी के रूप में जाना जाता है, वह अब सड़कों से गायब होने वाली है। पिछले कई दशकों से अगर कोई मायानगरी के बारे में सोचता था, तो उसके मन में शहर की ‘प्रीमियर पद्मिनी’ टैक्सी की तस्वीर जरूर उभरती थी। आम लोगों के लिए दशकों से सवारी का सुगम साधन बनी इस टैक्सी सेवा को ‘काली-पीली’ के तौर पर जाना जाता था, जो इसके रंग को दर्शाता है।

शहरवासियों का इस टैक्सी सेवा से गहरा जुड़ाव रहा है और अब लगभग छह दशक के बाद इसकी ‘यात्रा’ समाप्त होने जा रही है। नए मॉडल और ऐप-आधारित कैब सेवाओं के बाद ये काली-पीली टैक्सी अब मुंबई की सड़कों से हट जाएंगी। हाल में सार्वजनिक ट्रांसपोर्टर ‘बेस्ट’ की प्रसिद्ध लाल डबल-डेकर डीजल बसों के सड़कों से हटने के बाद अब काली-पीली टैक्सी भी नजर नहीं आएंगी।

ये भी पढ़े : भारत की लगातार छठी जीत, टीम इंडिया ने लगाया जीत का ‘छक्का’, इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

मुंबई की शान है पद्मिनी टैक्सी
मुंबई की आखिरी पद्मिनी टैक्सी के मालिक अब्दुल करीम कारसेकर ने काली-पीली टैक्सी की तारीफ की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब्दुल ने काली-पीली टैक्सी को मुंबई की शान और हमारी जान बताया है। सोमवार से मुंबई की सड़कों पर पद्मिनी टैक्सी का नजर ना आना इस शहर को काफी खटक सकता है। मुंबई की सड़कों से इस टैक्सी का अलग ही जुड़ाव रहा है।

ये भी पढ़े : मस्क ने गाजा में स्टारलिंक इंटरनेट देने का किया ऐलान, बौखलाया इजरायल, दे दी चेतावनी

डबल डेकर बस भी हुई बंद
यह सब ऐसे समय पर हो रहा है जब मुंबई में डीजल पर चलने वाली डबल डेकर बसों को बंद किया गया। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के तौर पर खास पहचान रखने वाली BEST डबल डेकर बस इस साल सितंबर में बंद हो गई थीं। बृह्नमुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई और ट्रांसपोर्ट (BEST) के तहत चलने वाली बसों को 15 साल की अवधि पूरी होने पर बंद कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here