Blinkit के डिलीवरी ब्वॉय ने महिला से किया रेप, पुलिस से मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार

नोएडा में किराने का सामान पहुंचाने गए Blinkit के एक डिलीवरी ब्वॉय ने घर में अकेली महिला से रेप की कोशिश की और घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी को पहली बार जब पुलिस पकड़ने गई, तो वह एक पुलिसकर्मी का पिस्तौल लेकर भाग गया।

0
192

न्यूज़लिंक हिंदी। नोएडा में किराने का सामान पहुंचाने गए Blinkit के एक डिलीवरी ब्वॉय ने घर में अकेली महिला से रेप की कोशिश की और घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी को पहली बार जब पुलिस पकड़ने गई, तो वह एक पुलिसकर्मी का पिस्तौल लेकर भाग गया। इसके बाद दूसरी बार आरोपी को पुलिस पकड़ने पहुंची तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी कांस्टेबल का सरकारी पिस्टल छीनकर फरार
यह घटना शुक्रवार को हुई और महिला ने उसी दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाईं। आखिरकार वह ग्रेटर नोएडा के एक रेसिडेंशियल इलाके में पाया गया। जब पुलिस की एक टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए मौके पर पहुंची, तो वह कांस्टेबल भरत सिंह का सरकारी पिस्टल छीनकर भागने में कामयाब रहा।

ये भी पढ़े : भारत की लगातार छठी जीत, टीम इंडिया ने लगाया जीत का ‘छक्का’, इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

मुठभेड़ में डिलीवरी बॉय गोली लगने से घायल
पुलिस ने बताया कि इसके सम्बन्ध में तत्काल बिसरख पुलिस टीम व स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से सैक्टर 03 व आस पास के क्षेत्र मे तलाशी ली गई। इस दौरान जब पुलिस टीमें उसके करीब पहुंचीं तो उसने उन पर फायरिंग कर दी। जब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो उसके पैर में गोली लग गई।

रेप के आरोपी सुमित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने रेप के आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, वह पहले भी अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

ये भी पढ़े : मुंबई की सड़कों पर अब नहीं दिखेगी काली-पीली टैक्सी, 60 सालों से था ‘सपनों के शहर’ को गुरूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here