Karwa Chauth 2023 : जानें कब निकलेगा इस बार चांद? मौसम वैज्ञानिक ने बताया सटीक समय

मान्यता है कि माता पार्वती ने शिव के लिए, द्रौपदी ने पांडवों के लिए करवा चौथ का व्रत किया था।

0
516

न्यूज़लिंक हिंदी। इस वर्ष करवाचौथ एक नवंबर को मनाया जायेगा। शादी-शुदा महिलाएं इस दिन अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी और चांद को देखकर वृत तोड़ेंगी। लेकिन, इस बार चांद कब निकलेगा कब तक उन्हें उसका इंतजार करना पड़ेगा। इसकी पूरी और सटीक जानकारी न्यूजलिंक हिंदी आप तक लेकर आया है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ की पूजा का समय 1 नवंबर 2023 को शाम 05 बजकर 36 मिनट से शाम 06 बजकर 54 मिनट तक है। इसके साथ ही करवा चौथ का चांद रात 08 बजकर 15 मिनट पर निकलेगा। उन्होंने कहा कि शहर के हिसाब से कुछ मिनट का बदलाव हो सकता है।

ये भी पढ़ें : Blinkit के डिलीवरी ब्वॉय ने महिला से किया रेप, पुलिस से मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की 31 अक्टूबर 2023 को रात 9.30 मिनट पर शुरू होगी। चतुर्थी तिथि की समाप्ति 1 नवंबर 2023 को रात 9.19 मिनट पर होगी। करवा चौथ व्रत उदयातिथि से मान्य होता है इसलिए इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023, बुधवार को रखा जाएगा।

करवा चौथ 2023 मुहूर्त..
करवा चौथ के दिन स्त्रियां शाम को चौथ माता, करवा माता और गणपति की पूजा करती है और चंद्रोदय के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य दिया जाता है।

करवा चौथ व्रत समय – सुबह 06:36 – रात 08:26
करवा चौथ पूजा मुहूर्त – शाम 05.44 – रात 07.02

करवा चौथ क्यों मनाते हैं..
करवा चौथ के दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले जागकर सरगी खाकर व्रत की शुरुआत करती हैं। उसके बाद महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को स्त्रियां दुल्हन की तरह 16 श्रृंगार कर तैयार होती हैं और पूजा करती है। उसके बाद शाम को छलनी से चांद देखकर और पति की आरती उतारकर अपना व्रत खोलती हैं। मान्यता है कि माता पार्वती ने शिव के लिए, द्रौपदी ने पांडवों के लिए करवा चौथ का व्रत किया था। करवा चौथ व्रत के प्रताप स्त्रियों को अखंड सौभाग्यवती रहने के वरदान मिलता है। करवा माता उनके सुहाग की सदा रक्षा करती हैं और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here