न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। कपड़ा कारोबारी मनीष कनोडिया के 17 वर्षीय बेटे कुशाग्र कनोडिया की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। कुशाग्र का शव फजलगंज थाना क्षेत्र से बरामद हुआ। रायपुरवा पुलिस ने ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला शिक्षिका शिक्षिका रचिता उसके फियोंसी मुख्य अभियुक्त प्रभात शुक्ला और उसके दोस्त अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। अपहरणकर्ताओं ने हत्या के बाद लेटर घर में लेटर फेंककर 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि हत्या के पीछे की मुख्य वजह की तलाश की जा रही है। घटना दुखद है।
रायपुरवा थाना क्षेत्र के आचार्य नगर निवासी कपड़ा कारोबारी मनीष कनोडिया का 17 वर्षीय बेटा कुशाग्र कनोडिया जयपुरिया स्कूल से हाई स्कूल की पढ़ाई कर रहा था। कुशाग्र सोमवार दोपहर शाम 4 बजे ट्यूशन के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार वाले उसकी तलाश कर ही रहे थे की रात करीब 9:00 बजे स्कूटी सवार युवक ने घर पर फिरौती का पत्र डालकर फरार हुआ तो परिवार को अपहरण की जानकारी मिली। अपहरण कर्ताओं ने कारोबारी के परिवार से 30 लाख की फिरौती मांगी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार अपार्टमेंट के बाहर एक स्कूटी सवार युवक लेटर फेंक गया था, जिसे गार्ड ने देखा था।
पुलिस प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद फजलगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को हिरासत में लिया। यह युवती कुशाग्र को ट्यूशन पढ़ाती थी। इसके साथ ही दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पूरी रात पूछताछ के बाद सामने आया कि इन तीनों ने मिलकर कुशाग्र की हत्या कर दी है। शव को फजलगंज थाना क्षेत्र में ही फेंका गया है। आरोपितों की जानकारी के आधार पर पुलिस मंगलवार की सुबह फजलगंज थाना क्षेत्र से ही शव बरामद कर लिया।
ये भी पढ़ें: Mathura Breaking News : श्री कृष्ण जन्मभूमि केस में 10 नवंबर को होगी सुनवाई
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुशाग्र की रस्सी से गला घोट कर हत्या की गई थी। इंस्पेक्टर रायपुर वह अर्चना गौतम के मुताबिक फिलहाल सामने आया है कि महिला शिक्षिका ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। दोनों घर बसाना चाहते थे और इसके लिए रुपयो का इंतजाम करने के लिए उन्होंने कुशाग्र का अपहरण किया। पुलिस जल्दी इस पूरे मामले का पर्दाफाश करेगी।
अल्लाहु अकबर के नाम के मिले लैटर से कानपुर कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मचा है। लैटेर में लिखा है…कि अल्लाह हू अकबर हम तुम्हारा त्यौहार नहीं करेंगे खराब कल फोन करके रकम और जगहा बताने की लिखी थी उस पत्र में बात पत्र में अल्लाह पर भरोसा रखना हम तुम्हारे नही चाहते है नुकसान इस तरह का लैटर में लिखी बात से आला अधिकारियों के होश उड़े हैं।
वहीं, इंस्पेक्टर रायपुरवा अंकिता वर्मा के मुताबिक फिलहाल सामने आया है कि महिला शिक्षिका ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। दोनों घर बसाना चाहते थे और इसके लिए रुपयो का इंतजाम करने के लिए उन्होंने कुशाग्र का अपहरण किया। पुलिस जल्दी इस पूरे मामले का पर्दाफाश करेगी।

