न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम की सारी तैयारी हो चुकी हैं। यहां निकलने वाली पारंपरिक शोभायात्रा की तैयारी तेजी से हो रही है। दीपोत्सव के दिन साकेत महाविद्यालय से शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए नया घाट चौराहे तक जाएगी। प्रशासन की ओर से सातवें दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। दीपोत्सव पर अयोध्या में निकलने वाली पारंपरिक शोभायात्रा की तैयारी तेजी से हो रही है। दीपोत्सव के दिन साकेत महाविद्यालय से शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए नया घाट चौराहे तक जाएगी। इस बार यहां 11 झाकियां निकाली जाएंगी। भगवान राम के जन्मकाल से लेकर राज्याभिषेक तक की यात्रा इन झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित की जाएंगी।
ये भी पढ़े : रिकवरी के लिए 7 करोड़ के ट्रेडमिल पर दौड़ रहे ऋषभ पंत, जानिए क्या है इसमें खाश
दीपोत्सव में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रामायण कालीन शिक्षा पर आधारित सामाजिक संदेश देने वाली झांकी होगी। नगर भ्रमण करने वाली झांकियों से संबंधित कलाकार 11 रथ पर सवार होंगे, जो अपनी कला के जरिये रामायण कालीन दृश्यों को जीवंत करेंगे। भगवान राम के जन्मकाल से लेकर राज्याभिषेक तक की यात्रा इन झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित की जाएंगी। झांकियों से जुड़ा आयोजन 8 नवंबर को होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का यह दूसरा दीपोत्सव है, जिसे भव्य और दिव्य बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। करीब 21 लाख दीप जलाकर राम की पैड़ी पर फिर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।
ये भी पढ़े : राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, बोले – ‘पीएम मोदी की आत्मा अडाणी में बसती है’
दीपोत्सव का आयेाजन सरयू तट और राम की पैड़ी पर 11 नवंबर को होगा। इस साल की तैयारी को फाइनल रूप देने के लिए अयोध्या के डीएम के नवीन सभागार में तीन दिवसीय बैठक हो रही है। डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि दस साल का दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण राम की पैड़ी का लाइट एंड साउंड शो रहेगा, जिसमें 200 फुट लंबा एलईडी स्क्रीन लग रहा है। यह कार्यक्रम भी गीनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवाएगा। इसके अलावा दियो को जलाने की संख्या भी 21 लाख से कई लाख ज्यादा रहेगी। संस्कृति विभाग भव्य रामलीलाओं की व्यवस्था कर रहा है। उन्होंने बताया कि हर तरह से दीपोत्सव को भव्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

