न्यूज़लिंक हिंदी। 2 नवंबर को शाहरुख खान का बर्थडे है। वो अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं। खबर है कि शाहरुख ग्रैंड तरीके से अपना बर्थडे का जश्न मनाने की तैयारी में हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख ने बड़े पैमाने पर पार्टी होस्ट करने की तैयारी की है बताया जा रहा है कि ये पार्टी 2 नवंबर को बांद्रा में ही होनी वाली है। जिसमें लगभग तमाम सितारों का जमावड़ा लगने वाला है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस पार्टी के लिए इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लगभग हर एक एक्टर। प्रोड्यूर और डायरेक्टर को इनवाइट किया गया है। कहा जा रहा है आलिया भट्ट, करण जौहर, काजोल, दीपिका पादुकोण, राजकुमार हिरानी, सिद्धार्थ आनंद समेत तमाम बड़े चेहरे नजर आएंगे। एक रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि 2 नवंबर को ही शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का टीजर आने वाला है।
ये भी पढ़े : राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, बोले – ‘पीएम मोदी की आत्मा अडाणी में बसती है’
यहां होगी शाहरुख की बर्थडे पार्टी, होंगे कई सेलेब्स
रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख की बर्थडे पार्टी में करण जौहर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, एटली, राजकुमार हीरानी और काजोल शामिल हो सकती हैं। यह भी चर्चा है कि सलमान खान भी पार्टी में शामिल होंगे। शाहरुख की बर्थडे पार्टी BKC, बांद्रा में होगी।
‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख ने फिल्म इंडस्ट्री के हर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर तक को अपने 58वें बर्थडे पार्टी में बुलाया है। सोर्स ने बताया कि शाहरुख के लिए 2023 बहुत ही स्पेशल साल रहा है। इस साल उन्होंने ‘पठान’ और ‘जवान’ के रूप में दो बड़ी ब्लॉकबस्टर दीं और अब ‘डंकी’ भी रिलीज के लिए तैयार है। इसलिए शाहरुख पूरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ जोर-शोर से अपने बर्थडे का जश्न मनाना चाहते हैं।
ये भी पढ़े : रिकवरी के लिए 7 करोड़ के ट्रेडमिल पर दौड़ रहे ऋषभ पंत, जानिए क्या है इसमें खाश
‘डंकी’ के दो टीजर होंगे रिलीज
‘डंकी’ के पहले टीज़र की लंबाई 58 सेकंड बताई जा रही है। 30 अक्टूबर को इसे सेंसर बोर्ड ने U सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। इसके अलावा मेकर्स ने ‘डंकी’ का एक और टीज़र सेंसर बोर्ड से पास करवाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे टीज़र की लंबाई 1 मिनट 49 सेकंड बताई जा रही है। हालांकि दूसरा टीजर कब रिलीज़ किया जाएगा, इसकी डेट अभी सामने नहीं आई है। हालांकि संभावनाएं हैं कि दिसंबर की शुरुआत में मेकर्स ये दूसरा टीज़र रिलीज़ कर सकते हैं। उसके बाद फिल्म का ट्रेलर आएगा और फिर फिल्म ‘ 21 दिसंबर को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

