राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, बोले – ‘पीएम मोदी की आत्मा अडाणी में बसती है’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर गौतम अडानी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी की आत्मा अडानी में बसती है। साथ ही उन्होंने एप्पल अलर्ट को लेकर भी सरकार को निशाने पर लिया।

0
153

न्यूज़लिंक हिंदी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर गौतम अडानी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी की आत्मा अडानी में बसती है। साथ ही उन्होंने एप्पल अलर्ट को लेकर भी सरकार को निशाने पर लिया।
उन्होंने कहा, “हमने अडानी के मुद्दे पर सरकार को इस तरह के घेरा है कि सरकार अब जासूसी करने पर उतर आई है। सरकार में अडानी नंबर वन पर और पीएम मोदी नंबर दो पर हैं। अमित शाह तीसरे नंबर पर आते हैं। देश की सत्ता अडानी के हाथों में है।” कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, “आप चाहे कितनी ही जासूसी क्यों न करवा लें हम पीछे हटने वाले नहीं है। आपको फोन चाहिए तो मेरा फोन लेकर जाइए, करिए जासूसी।”

ये भी पढ़े : शाहरुख खान के 58वें बर्थडे पर होगा डबल धमाका, फिल्म ‘डंकी’ से जुड़ा है खास कनेक्शन

‘पूरे विपक्ष के खिलाफ Apple का नोटिस आया है’
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में Apple की तरफ से आए ईमेल की प्रिंटेड कॉपी दिखाते हुए कहा, ‘पूरे विपक्ष के खिलाफ Apple का नोटिस आया है। पूरे विपक्ष के खिलाफ Apple का नोटिस आता है। यह मेरे कार्यालय में सभी लोगों को मिला है। कांग्रेस पार्टी में लिस्ट बनी हुई है। यह सारे किसी न किसी तरीके से इस मामले में शामिल हैं। आपका ध्यान कभी इधर, कभी उधर ले जाते हैं, आपके दिल में गुस्सा पैदा करते हैं और जब आपके अंदर नफरत आती है तब ये लोग इस देश का धन ले जाते हैं। यह नोटिस वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, सीताराम येचुरी, अखिलेश यादव, सुप्रिया, प्रियंका चतुर्वेदी, महुआ मोइत्रा, राघव चड्ढा, इन सबको मिला है। ये सब अडानी के खिलाफ आवाज उठाते हैं। पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर अडानी को दे दिया। जितनी टैपिंग करनी है, कर लो। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।’

ये भी पढ़े : दिवाली पर योगी सरकार का तोहफा, उज्ज्वला योजना के 1.75 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

विपक्षी सांसदों ने कही चेतावनी मिलने की बात
बता दें कि TMC नेता महुआ मोइत्रा, शिवसेना (UBT) नेता की प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस नेता शशि थरूर और पवन खेड़ा का कहना था कि उन्हें अपने फोन निर्माता से चेतावनी का संदेश मिला है कि, ‘स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स उनके फोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं।’ आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी का भी कहना था कि उन्हें अपने फोन निर्माता से ‘स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स द्वारा उनके फोन पर हमला करने की कोशिश करने’ को लेकर चेतावनी मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here