Karwa Chauth 2023: बादल में धुंध के कारण अगर नहीं दिख रहा चांद, तो ऐसे खोलें व्रत

आज हम इस खबर के माध्यम से आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप खराब मौसम होने पर चांद के निकलने या न निकलने के बारे में पता कर सकते हैं।

0
679

न्यूज़लिंक हिंदी। आज पूरे देश में करवा चौथ की धूम है। अखंड सौभाग्य की कामना से रखा जाने वाला करवा चौथ का यह व्रत कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि को होता है। इस दिन सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। सूर्योदय से चंद्रोदय तक रखने वाला यह व्रत इस बार 13 घंटे 42 मिनट की अवधि का होगा।

अक्सर देखने को मिलता है कि रात के समय खराब मौसम के कारण चांद नहीं दिखता है। ऐसे में महिलाओं के लिए व्रत खोलना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम इस खबर के माध्यम से आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप खराब मौसम होने पर चांद के निकलने या न निकलने के बारे में पता कर सकते हैं।

. अगर आपके यहां पर मौसम अगर खराब है और ख़राब मौसम बादलों की वजह से चांद नहीं दिख रहा है। ऐसे में आप लोकल टीवी चैनल, आधिकारिक रेडियो या वेबसाइट के माध्यम से इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके यहां पर चांद निकला है या नहीं।

ये भी पढ़ें : सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करते हुए बोले – ”मुझे पता चला है कि तिजारा विधानसभा में कांग्रेस ने जिस प्रत्याशी….

. कई बार आसमान में थोड़े बहुत बादल होते हैं। ऐसे में आप कुछ देर तक इंतजार कर सकती हैं। आसमान से बादल छटते ही चंद्रमा दिखने लगेगा। उसको देखने के बाद आप अपने व्रत को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर सकती हैं।

. कई बार आपके क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण चांद नहीं दिखता है। ऐसे में आप अपने किसी परिचित से वीडियो कॉल करके चांद के बारे में पता कर सकते हैं। इन तरीकों से चांद के निकलने या न निकलने के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here